Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड की, अमेरिका की एजेंसी ने किया अलर्ट; पंजाब पुलिस ने दर्ज की FIR

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:10 PM (GMT+05:30)

    अमेरिका स्थित एनसीएमईसी के अलर्ट के बाद पंजाब साइबर क्राइम पुलिस ने बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने राष्ट्रीय ...और पढ़ें

    बाल यौन शोषण से संबंधित फोटो और वीडियो अपलोड की।

    बाल यौन शोषण से संबंधित फोटो और वीडियो अपलोड की।

    HighLights

    1. अमेरिका की एनसीएमईसी ने पंजाब पुलिस को अलर्ट किया।

    2. बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड करने पर एफआईआर दर्ज।

    3. दो जीमेल खातों के अज्ञात संचालकों पर जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, मोहाली। अमेरिका स्थित नेशनल सेंटर फोर मिसिंग एंड एक्सप्लाइटेड चिल्ड्रेन (एनसीएमईसी) के अलर्ट के बाद पंजाब राज्य साइबर क्राइम पुलिस ने बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) अपलोड करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

    राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) के माध्यम से प्राप्त पांच साइबर टिपलाइन रिपोर्टों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने दो जीमेल खातों के अज्ञात संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    शुरुआती जांच मोहाली फेज 4 स्थित स्टेट साइबर क्राइम थाना की सीसीपीडब्ल्यूसी यूनिट की इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने की। जांच के दौरान सामने आया कि सुरजीत सिंह और पीयूसीएचडी नाम से जुड़े दो जीमेल खातों के माध्यम से कथित तौर पर बाल यौन शोषण से संबंधित फोटो और वीडियो अपलोड किए गए थे।

    प्राथमिक जांच में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराध बनता पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोनों खातों के अज्ञात उपयोगकर्ताओं और संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

    अब पुलिस डिजिटल साक्ष्यों, तकनीकी रिकार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में धाराओं में बदलाव या नई धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। जांच अधिकारी पुनीत कौर ने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है।्र