Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Politics: 'कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाला व्यक्ति...', CM भगवंत मान पर बरसे SAD नेता बिक्रम मजीठिया

    By Inderpreet Singh Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 08:23 PM (GMT+05:30)

    शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि क्या कॉलेज बीच में छोड़ने वाला व्यक्ति हमें मातृभाषा प ...और पढ़ें

    सीएम भगवंत मान पर बरसे अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया (फाइल फोटो)
    सीएम भगवंत मान पर बरसे अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बिक्रम मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की 2022 चुनाव में सारी कॉमेडी सफल रही है।
    2. मजीठिया ने कहा कि राज्य चलाना कोई कॉमेडी सर्कस नहीं है।
    3. अकाली नेता ने सीएम भगवंत पर जमकर निशाना साधा।

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। Bikram Majithia On Bhagwant Mann शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री की ओर से चुनौती देने को लेकर पलटवार किया और पूछा कि क्या कॉलेज बीच में छोड़ने वाला कोई छात्र उन्हें अपनी मातृभाषा पंजाबी की सेवा करने का उपदेश देगा। उन्होने मुख्यमंत्री से कहा, "तू इधर उधर की बात न कर, बता पंजाब का ये हाल क्यों हुआ"।

    मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री (CM Bhagwant Mann) को यह समझ लेना चाहिए कि 2022 के चुनावों के दौरान उनकी सारी कॉमेडी सफल रही है। क्योंकि पंजाबियों ने कभी कल्पना नहीं की थी कि वह जिस पर भरोसा कर रहे हैं, वह असफल सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वह कॉमेडी में अच्छे हों। लेकिन राज्य चलाना कोई कॉमेडी सर्कस नहीं है।

    'पिछली सरकारें जिम्मेदार थी'

    मजीठिया ने मुख्यमंत्री के इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि सब-इंस्पेक्टरों की नियुक्तियों में देरी के लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार थी और उन्हें याद दिलाया कि इस प्रक्रिया में सुशोभितवीर सिंह को भर्ती करने की उनकी सरकारी की जल्दबाजी के कारण नियुक्तियों में देरी हुई है।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब घोटाले का पंजाब कनेक्शन... CBI ने 10 अधिकारियों को किया तलब, Manish Sisodia की मुश्किलें बढ़ी?

    'हर चीज को कॉमेडी में ले रहे हैं'

    अकाली नेता ने कहा कि भगवंत मान राज्य के मामलों में हर चीज को कॉमेडी के रूप में ले रहे हैं। लेकिन यह महसूस करने में असफल रहे हैं कि उन्होने किसानों, मजदूरों और नौजवानों सभी को धोखा दिया है और वह एक धोखेबाज साबित हुए हैं।

    खबरें और भी

    पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करना चाहिए कि उन्हें नहीं पता कि राज्य कैसे चलाना है और यही कारण है कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल सहित दिल्ली नेतृत्व को पूरा कार्यकाल सौंप दिया है, जो राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उन्होने भगवंत मान से पूछा कि क्या उन्होंने किसी अन्य मुख्यमंत्री को किसी राज्य का दौरा करते हुए देखा है।

    ये भी पढ़ें- Punjab News: 'PTI मास्टर कैडर शिक्षकों के चयन के लिए क्यों बदले भर्ती नियम', अकाली दल ने CM भगवंत मान से पूछा