Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Municipal Elections: स्‍टेट इलेक्शन कमिश्नर ने जारी की अधिसूचना, दिसंबर के पहले सप्‍ताह तक हो सकते हैं नगर निगम चुनाव

    By Kailash Nath Edited By: Gurpreet Cheema
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 02:59 PM (GMT+05:30)

    Punjab News स्‍टेट इलेक्‍शन कमिश्नर फाइनल वोटर सूची जारी करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अंतिम वोटर सूची 10 नवंबर को जारी किए जाएगे। इसके बाद राज्य चु ...और पढ़ें

    स्‍टेट इलेक्शन कमिश्नर ने जारी की अधिसूचना
    स्‍टेट इलेक्शन कमिश्नर ने जारी की अधिसूचना

    HighLights

    1. अंतिम वोटर सूची 10 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
    2. राज्य में अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव होने हैं।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में लंबित पड़े 5 नगर निगम के चुनाव दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक हो सकते है। राज्य चुनाव कमिश्नर राज कमल चौधरी ने नए वार्ड बंदी के हिसाब से फाइनल वोटर सूची जारी करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अंतिम वोटर सूची 10 नवंबर को जारी किए जाएंगे। इसके बाद राज्य चुनाव कमीशन कभी भी चुनाव करवाने की घोषणा कर सकता है। राज्य में अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव होने हैं।

    नई वार्डबंदी के हिसाब से वोटर सूची की तैयार की जाएगी

    राज्य चुनाव कमिश्नर की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार 19 अक्टूबर तक नई वार्डबंदी के हिसाब से वोटर सूची तैयार की जाएगी। 21 अक्टूबर को वोटर सूची का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। 31 अक्टूबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। जबकि 8 नवंबर 2023 तक आपत्तियों व शिकायतों का निवारण किया जाएगा। 10 नवंबर को अंतिम वोटर सूची जारी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: पंजाब के इतने सरकारी स्‍कूलों को दिया गया School of Eminence का दर्जा, बेहतर ढंग से बनाई जा रही बिल्‍डिंग

    चुनाव नवंबर अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में होंगे

    अंतिम वोटर सूची जारी होने के बाद राज्य चुनाव कमिश्नर का अधिकार होगा कि वह चुनाव कब करवाता है। जानकारी के अनुसार नगर निगम चुनाव करवाने में 15 का समय दिया जाता है। ऐसे में पांच नगर निगमों के चुनाव नवंबर अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह तक हो सकते है।

    बता दें कि स्थानीय निकाय विभाग ने राज्य चुनाव कमिश्नर को 15 नवंबर तक चुनाव करवाने के लिए कहा था। हालांकि वार्डबंदी के कारण इसमें थोड़ा समय लगा। अब इसके नवंबर अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने पांच बड़े नगर निगमों के चुनाव की तारीख का किया एलान, 15 नवंबर को होगी वोटिंग; EC को लिखा पत्र