होली से पहले पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, 2.5 किलो RDX से लैस IEED समेत विस्फोटक सामग्री बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने होली से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। एसबीएस नगर में 2.5 किलो आरडीएक्स से लैस अत्याधुनिक आईईडी, ग्लाक पिस्टल और कारतूस के साथ महा ...और पढ़ें

HighLights
दोहरे डिटोनेशन सिस्टम वाली आईईडी मिट्टी में छिपाई थी।
विदेशी मॉड्यूल से संचालित आतंकी साजिश नाकाम की गई।
ग्लाक पिस्टल और नौ एमएम के कारतूस भी बरामद किए।
जागरण संवाददाता, मोहाली। होली से पहले पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। एसबीएस नगर (शहीद भगत सिंह नगर) क्षेत्र से भारी विस्फोटक सामग्री के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया किया गया है।
उनसे 2.5 किलो आरडीएक्स से लैस अत्याधुनिक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), वाॅकी-टाॅकी व आधारित टाइमर मैकेनिज्म लगा रिमोट कंट्रोल सिस्टम, एक ग्लाक पिस्टल और नौ एमएम के चार कारतूस बरामद हुए हैं।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान महावीर कुमार उर्फ काका और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। आतंकी साजिश को पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली की टीम ने नाकाम किया है।
बरामद आईईडी दोहरे डिटोनेशन सिस्टम से लैस है। जांच में सामने आया है कि यह माड्यूल विदेश से संचालित हो रहा था। इसमें गोपी नवाशहरिया, सुशांत चोपड़ा (राहों, एसबीएस नगर निवासी, वर्तमान में अमेरिका) और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी (गांव कलाम, एसबीएस नगर) शामिल हैं।
विदेश से आतंकी गतिविधियों का संचालन हो रहा थे। विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार दोनों बदमाश रिमांड पर हैं। उनके साथियों की पहचान, गिरफ्तारी, सप्लाई चेन और फंडिंग नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
रिमोट कंट्रोल में बैटरियां फिट थीं और चालू हालत में था
पूछताछ में महावीर ने खुलासा किया कि उसने आईईडी की खेप एसबीएस नगर बाईपास के पास मिट्टी में छिपा रखी थी और वह आगे के निर्देशों का इंतजार कर रहा था। डिवाइस में बैटरियां फिट थीं और पूरी तरह चालू हालत में था। अगर विस्फोटक सामग्री समय रहते बरामद न तो बड़ा धमाका किया जाना जाना था।