Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather: मौसम का बदलता दौर जारी, आज रहेगा आसमान साफ; पढ़ें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान?

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 07:36 AM (IST)

    Punjab Weather Today पंजाब में मौसम का बदलता दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग की माने तो पंजाब के तापमान में बदलाव देखे जाने की उम्‍मीद है। 14 और 15 अक् ...और पढ़ें

    मौसम का बदलता दौर जारी, आज रहेगा आसमान साफ
    मौसम का बदलता दौर जारी, आज रहेगा आसमान साफ

    HighLights

    1. मौसम विभाग की माने तो पंजाब के तापमान में बदलाव देखे जाने की उम्‍मीद है।
    2. 14 और 15 अक्‍टूबर को बारिश होने की संभावना।
    3. आज मौसम साफ रहने के आसार।

    ऑनलाइन डेस्‍क, चंडीगढ़। Punjab Weather Today: राज्‍य में मौसम का बदलता दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान साफ रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वहीं न्‍यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 31.8 रहेगा। सुबह और रात के तापमान में ठंडक बनी हुई है। वहीं दिन में अभी भी चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं।

    14 और 15 को बारिश की संभावना

    मौसम विभाग की माने तो पंजाब के तापमान में बदलाव देखे जाने की उम्‍मीद है। 14 और 15 अक्‍टूबर को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद से मौसम साफ रहने के आसार हैं। मानसून की विदाई के बाद सोमवार के बाद से मंगलवार तक राज्‍य के कई जिलों में बदरा झमाझम बरसे। साथ ही राज्‍य में तेज ठंडी हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया। ज्‍यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

    यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: सुबह और रात में ठंड, दोपहर को गर्मी कर रही परेशान; 4 दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम का मिजाज

    प्रदूषण से मिली राहत

    बारिश होने की वजह से प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पंजाब के पठानकोट में भी मौसम साफ रहेगा। वहीं अध‍िकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    घरों के एसी हुए बंद

    राज्‍य में अंतिम बार एक माह पहले वर्षा हुई थी। हालांकि उसके बाद मौसम में कोई ज्यादा अंतर तो नहीं आया, लेकिन अक्टूबर की शुरुआत से मौसम बदल गया है। पिछले करीब एक सप्ताह में कई घरों के एसी बंद हो गए हैं। हालांकि दोपहर की गर्मी के चलते कुछ समय एसी चल रहे हैं, लेकिन सुबह व रात के समय गर्मी काफी परेशान कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, दो दिन तक साफ रहेगा आसमान; फिर बारिश की होगी बौछार