विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather: राज्‍य में बदलेंगे मौसम के मिजाज, हवा की गुणवत्ता खराब होने से बिगड़ा वातावरण; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Updated: Mon, 06 Nov 2023 07:36 AM (IST)

Punjab Weather Today पंजाब में मौसम के मिजाज बदलने वाले हैं। वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 29 और न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा। मौसम विभा ...और पढ़ें

राज्‍य में बदलेंगे मौसम के मिजाज, हवा की गुणवत्ता खराब होने से बिगड़ा वातावरण
राज्‍य में बदलेंगे मौसम के मिजाज, हवा की गुणवत्ता खराब होने से बिगड़ा वातावरण

HighLights

  1. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड अपनी रफ्तार पकड़ने वाली है।
  2. पंजाब के कुछ जिलों में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हो सकती है।
  3. मौसम में बदलाव होने से वायरल बुखार भी फैल रहा है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Punjab Weather Today: राज्‍य में मौसम में बदलाव नजर आ रहे हैं। आज दिन में धूप खिलने के साथ आसमान में बादल छाए रहने की आसार हैं। वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 29 और न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड अपनी रफ्तार पकड़ने वाली है। दूसरी ओर राज्‍य में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

कोहरे के साथ होगी दिन की शुरूआत

आईएमडी के मुताबिक, पंजाब के कुछ जिलों में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हो सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर धूप के साथ-साथ बादल छाने के आसार हैं। हवा की गुणवत्ता खराब होने से शहर काफी प्रदूषित नजर आ रहा है। इससे लोगों को भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव होने से वायरल बुखार भी फैल रहा है।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पंजाब में मौसम के बदले रंग, सुबह-शाम महसूस होने लगी ठंड; देखिए आज कैसा रहेगा तापमान

AQI खराब कैटेगरी में दर्ज

रविवार को अमृतसर को छोड़कर राज्य के प्रमुख शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) खराब कैटेगरी में दर्ज किया गया। राज्य में इस बार पांच नवंबर तक पराली जलाने के 17,403 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि यह आंकड़ा पिछले वर्ष इस तिथि के मुकाबले कम है। गत वर्ष पांच नवंबर तक 29,400 केस सामने आए थे, जबकि 2021 में 28,792 मामले आए थे।

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में इस बार टूटा पराली जलाने का रिकॉर्ड, प्रमुख शहरों का एक्यूआइ खराब कैटेगरी में