यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather Today: पंजाब में मौसम के मिजाज फिर बदले, बारिश से मिलेगी राहत; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान
Punjab Weather Today पंजाब में मौसम आज साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि कल दिन भर की गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज धूप और उ ...और पढ़ें

चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क: पंजाब में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। मानसून का असर लगभग खत्म हो गया है। आज का मौसम भी साफ रहने के पूर्वानुमान लगाए जा रहे हैं। हालांकि कल दिन भर की गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज धूप और उमस ने शहरवासियों के पसीने छुड़ा दिए। तापमान की बात करें तो आज अधिकतम 35 और न्यूनतम तापमान 27 रहने की संभावना है।
आने वाले दो दिनों में सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में भी तापमान सामान्य ही रहेगा। दिन में धूप खिलेगी और हल्के हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं अगले चार दिन में बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। कल भी मौसम काफी सामान्य रहा।
सबसे ज्यादा अगस्त में दर्ज की गई बारिश
अगस्त माह में पंजाब में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जबकि इससे पहले अधिकतम तापमान वर्ष 1884 में 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसी तरह अमृतसर में अधिकतम तापमान अगस्त 2023 में औसतन 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे अधिक तापमान वर्ष 1964 में 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
लुधियाना में भी बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड
लुधियाना में अगस्त 2023 माह के दौरान औसतन न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि इससे पहले न्यूनतम तापमान वर्ष 1997 में 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसी तरह अमृतसर का न्यूनतम औसतन तापमान 24.7 डिग्री और सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वर्ष 2004 में 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।