विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Update: पंजाब में घनी धुंध के साथ कड़ाके की ठंड, शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी; आज से सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल

Published: Mon, 01 Jan 2024 06:30 AM (IST)

रात के तापमान की बात करें तो गुरदासपुर में रात सबसे ज्यादा ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस ...और पढ़ें

पंजाब में घनी धुंध के साथ कड़ाके की ठंड (प्रतीकात्मक फोटो)
पंजाब में घनी धुंध के साथ कड़ाके की ठंड (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।
  2. कुछ स्थानों पर दिन काफी ठंडा रहा।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में शनिवार को घनी धुंध के साथ कड़ाके की ठंड रही। शीतलहर चलने से तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के मुकाबले रविवार को पंजाब का औसतन तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। कुछ स्थानों पर दिन काफी ठंडा रहा।

आज से सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल

पंजाब सरकार ने बढ़ती ठंड के मद्देनजर सोमवार से राज्य के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों के खुलने का समय सुबह दस बजे करने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सभी स्कूल बाद दोपहर तीन बजे बंद होंगे। यह आदेश 14 जनवरी तक लागू रहेगा।

शीतलहर चलने से ठंड में वृद्धि 

गुरदासपुर (10.9 डिग्री) और लुधियाना के बाहरी इलाकों में (10.4 डिग्री) में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि फरीदकोट में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे प्रदेश में शीतलहर चलने से ठंड में वृद्धि हुई है। अमृतसर में 11.7 डिग्री (सामान्य से 6.4 डिग्री कम), लुधियाना में 11.4 (सामान्य से 7.3 डिग्री कम), पटियाला में 11.7 डिग्री (सामान्य से 7.1 डिग्री कम), बठिंडा में 13.4 डिग्री (सामान्य से 6.4 डिग्री कम) तापमान रहा।

रात के तापमान की बात करें तो गुरदासपुर में रात सबसे ज्यादा ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में 9.1 डिग्री, अमृतसर में 9.2 डिग्री, पटियाला में 8.7 डिग्री, बठिंडा में 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। नए साल के पहले दिन माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा में घनी धुंध और कड़ाके की ठंड रहेगी। पांच जनवरी तक पंजाब में धुंध और ठंड रहेगी।

यह भी पढ़ेंः Happy New Year 2024: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल का किया स्वागत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।