'राहुल गांधी ही हमारे लीडर, पार्टी से ऊपर कुछ नहीं'; दिल्ली में तीन घंटे की बैठक के बाद बदले चरणजीत चन्नी के सुर
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस सूची पर हाईकमान के फैसले के खिलाफ विरोध के बाद अपने तेवर बदल लिए हैं। ...और पढ़ें

दिल्ली में तीन घंटे की बैठक के बाद बदले चरणजीत चन्नी के सुर। फाइल फोटो
HighLights
चरणजीत चन्नी ने पंजाब कांग्रेस सूची पर विरोध के बाद तेवर बदले।
केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद हाईकमान का फैसला स्वीकार किया।
चन्नी ने कहा, राहुल गांधी ही उनके नेता, पार्टी से ऊपर कुछ नहीं।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव को लेकर हाईकमान की ओर से एक जुलाई को घोषित लिस्ट के बाद से विरोध कर रहे पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुरुवार को तेवर बदल गए हैं।
करीब 15 दिनों से हाईकमान के फैसले के खिलाफ आवाज उठा रहे चरणजीत सिंह चन्नी की संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के साथ दोपहर बाद इंदिरा भवन में अहम बैठक हुई है। इस बैठक में सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, परगट सिंह, राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला मौजूद थे।
हाईकमान के फैसले का सम्मान
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पद से हटाने पर अड़े चरणजीत सिंह चन्नी फिलहाल बैकफुट पर आ गए हैं। केसी वेणुगोपाल से मिलकर निकले तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही उनके लीडर हैं। उन्होंने कहा कि हाईकमान के फैसले का सम्मान करते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी में ऑल इज वेल है। उन्होंने कहा कि उनके लिए पार्टी से ऊपर कुछ नहीं है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि हाईकमान ने चन्नी को स्प्ष्ट कर दिया है कि उनके फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा।
खबरें और भी
फैसले में नहीं होगा बदलाव
पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने भी बुधवार को केसी वेणुगोपाल से बातचीत कर स्पष्ट किया था कि हाईकमान का फैसले में बदलाव नही होगा उन्होंने कहा था कि यह कोई गुड्डे गुड़ियों का खेल नहीं है। आज की बैठक के बाद उम्मीद की जा रही है कि पंजाब कांग्रेस नेताओं को हाईकमान के फैसले को स्वीकार करना ही होगा।