Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'राहुल गांधी होंगे 2027 में पंजाब कांग्रेस के प्रमुख चेहरे', प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल का बड़ा एलान

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 06:52 PM (IST)

    कांग्रेस ने राहुल गांधी को 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रमुख चेहरा घोषित किया है, जिसमें पार्टी का सीधा मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी से ...और पढ़ें

    2027 में राहुल गांधी होंगे पंजाब कांग्रेस का प्रमुख चेहरा, आप से सीधी लड़ाई लड़ेगी पार्टी: भूपेश बघेल।

    2027 में राहुल गांधी होंगे पंजाब कांग्रेस का प्रमुख चेहरा, आप से सीधी लड़ाई लड़ेगी पार्टी: भूपेश बघेल।

    HighLights

    1. राहुल गांधी 2027 पंजाब चुनाव में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा

    2. कांग्रेस का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से होगा

    3. किसानों के मुद्दे पंजाब चुनाव में सबसे अहम रहेंगे

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए राहुल गांधी को राज्य में पार्टी का प्रमुख चेहरा घोषित किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पंजाब प्रभारी और महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस आगामी चुनाव में सत्ता में वापसी करेगी और उसकी सीधी टक्कर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) से होगी। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में मुकाबले में ही नहीं है।

    बघेल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी। हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला उचित समय पर होगा, जबकि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी के राष्ट्रीय चेहरे हैं।

    पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर बघेल ने कहा कि फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बदलने का कोई फैसला नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समर्थक नेताओं की ओर से नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठाई गई है, लेकिन पार्टी आलाकमान ने वड़िंग पर भरोसा जताया है। बघेल ने हाल ही में असंतुष्ट हुनेताओं से मुलाकात भी की, लेकिन तत्काल किसी बदलाव की संभावना से इनकार किया।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार पर हमला बोलते हुए बघेल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे महत्वपूर्ण राज्य के साथ राज्य सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार दोनों ने न्याय नहीं किया। कांग्रेस आगामी चुनाव में किसी भी तरह का गठबंधन किए बिना अकेले चुनाव लड़ेगी।

    खबरें और भी

    बघेल ने कहा कि किसानों के मुद्दे पंजाब चुनाव का सबसे बड़ा विषय होंगे। उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले करीब 700 किसानों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

    उन्होंने भाजपा पर धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन और बांग्लादेश जैसे मुद्दों से पंजाब की जनता प्रभावित नहीं होगी। उनका कहना था कि भाजपा का पंजाब की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों से कभी गहरा जुड़ाव नहीं रहा।

    पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के संबंध में पूछे गए सवाल पर बघेल ने कहा कि उनकी कैप्टन से कोई मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पक्ष में बयान देने के बाद अमरिंदर सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का समन भेजा गया। कांग्रेस पहले भी इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बता चुकी है।