दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, राजा वड़िंग ने पूछा- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आखिर कब होगा तय
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पेपर लीक मामलों और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्रीय शिक् ...और पढ़ें

पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
HighLights
राजा वड़िंग ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।
पेपर लीक और छात्र लाठीचार्ज पर कार्रवाई की मांग।
राज्य ब्यूरो जागरण, चंडीगढ़। देश में पेपर लीक और परीक्षा घोटालों को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है, लेकिन केंद्र सरकार अब भी जवाबदेही तय करने से बच रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे सवाल करते हुए पूछा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा आखिर कब लिया जाएगा। चंडीगढ़ में जारी बयान में राजा वड़िंग ने कहा कि देश का युवा आज सबसे ज्यादा परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर चिंतित है। बार-बार पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के मामले सामने आने से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद केंद्र सरकार इस गंभीर विषय पर ठोस जवाब देने से बच रही है।
यह भी पढ़ें- अमृतसर के अजनाला में बारिश से हाहाकार, गग्गोमाहल समेत कई गांव जलमग्न, सड़कें और खेत डूबे
कार्रवाई की रखी मांगा
उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे छात्रों के साथ सख्ती बरती गई और प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज किया गया। राजा वड़िंग ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी नागरिकों को है। छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करना किसी भी तरह से उचित नहीं माना जा सकता।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना था कि सरकार को विरोध की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यदि छात्र अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहे हैं तो सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उनके सवालों का जवाब दे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बठिंडा में फर्जी वेतन पर्चियों से बैंक को 1.47 करोड़ की चपत, 10 खातों के खेल ने खोली करोड़ों की ठगी की परत
युवाओं को आश्वासन नहीं, जवाब चाहिए
राजा वड़िंग ने कहा कि देश का युवा अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जवाबदेही चाहता है। उन्होंने छात्रों की तीन प्रमुख मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाने की है। दूसरी मांग यह है कि केंद्र सरकार पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के कारण प्रभावित हुए छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। तीसरी मांग यह है कि इन मामलों के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ निष्पक्ष, पारदर्शी और कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों विद्यार्थी वर्षों तक मेहनत करते हैं, लेकिन जब परीक्षा प्रक्रिया पर ही सवाल उठते हैं तो उनका मनोबल टूटता है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद बनाए।