पंजाब में 15 सरकारी स्कूलों के नाम बदले, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को सम्मान देने की पहल
पंजाब सरकार ने 15 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह ...और पढ़ें

पंजाब में 15 सरकारी स्कूलों के नाम बदले (फाइल फोटो)
HighLights
15 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर
शहीदों के बलिदान और योगदान को किया जाएगा याद
विद्यार्थियों में साहस, देशभक्ति के मूल्यों का संचार होगा
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के 15 सरकारी स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। इस कदम का उद्देश्य राज्य की शिक्षा प्रणाली में साहस, बलिदान और देशभक्ति के मूल्यों का संचार करना है।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया की हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर सरकारी स्कूलों के नाम रखकर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनके बलिदान और अमूल्य योगदान विद्यार्थियों की रोजमर्रा की शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनें।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन महान विभूतियों के जीवन और योगदान को उनकी तस्वीरों सहित स्कूलों में प्रदर्शित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान की जा सके और उनके चरित्र को और अधिक निखार कर सशक्त बनाया जा सके। स्कूलों को सक्रिय रूप से इन नायकों के जीवन और आदर्शों की जानकारी देनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को प्रेरित कर सुदृढ़ चरित्र और दृढ़ संकल्प वाले नागरिक बनाया जा सके।
बैंस ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल, संधू कलां (बरनाला) का नाम बदलकर शहीद सिपाही जगदेव सिंह सरकारी हाई स्कूल संधू कलां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घुगियाना (फरीदकोट) का नाम बदलकर शहीद नायक सुरजीत सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी हाई स्कूल, फतेहपुर (मानसा) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी सरदार मघ्घर सिंह सरकारी हाई स्कूल फतेहपुर और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दलेल सिंह वाला का नाम बदलकर कॉमरेड धर्म सिंह फक्कर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दलेल सिंह वाला रखा गया है।
खबरें और भी
वहीं, पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), भीखी (मानसा) का नाम बदलकर शहीद कांस्टेबल जसवंत सिंह पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), भीखी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बख्शीवाला का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी अर्जन सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बख्शीवाला, सरकारी मिडिल स्कूल, लुबाणियांवाली (श्री मुक्तसर साहिब) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी सरवण सिंह सरकारी मिडिल स्कूल लुबाणियांवाली, सरकारी हाई स्कूल, हमीरगढ़ (संगरूर) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी ज्ञानी मुकंद सिंह सरकारी हाई स्कूल हमीरगढ़ रख दिया गया है।
इसके अलावा सरकारी मिडिल स्कूल, दुल्लदी (पटियाला) का नाम बदलकर शहीद सिपाही प्यारा सिंह सरकारी मिडिल स्कूल दुल्लदी, सरकारी हाई स्कूल, राजपुरा टाउन का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी अमीर सिंह सरकारी हाई स्कूल राजपुरा टाउन और सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल, कैरे (बरनाला) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी गुरदियाल सिंह सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल कैरे रखा गया है।
इसी तरह सरकारी प्राइमरी स्कूल, टल्लेवाल (बरनाला) का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी तारा सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल टल्लेवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल, हररंगपुरा पिंडी (बठिंडा) का नाम बदलकर शहीद सिपाही बूटा सिंह सरकारी एलीमेंट्री स्कूल हररंगपुरा पिंडी, सरकारी प्राइमरी स्कूल, नंगल फरीदा (पठानकोट) का नाम बदलकर शहीद सिपाही राइफलमैन जय सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल नंगल फरीदा तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल, डरोली खुर्द (जालंधर) का नाम बदलकर शहीद कुलविंदर सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल डरोली खुर्द रखा गया है।