Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में नंगल के 14 गांवों का राजस्व रिकॉर्ड गायब, BJP नेता ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 09:01 AM (IST)

    भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने नंगल के 14 गांवों के राजस्व रिकॉर्ड गायब होने पर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है। ...और पढ़ें

    भाजपा ने 14 गांवों के राजस्व रिकॉर्ड के लापता होने के मामले में राज्यपाल से मांगा दखल (फाइल फोटो)

    भाजपा ने 14 गांवों के राजस्व रिकॉर्ड के लापता होने के मामले में राज्यपाल से मांगा दखल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने राज्यपाल से हस्तक्षेप मांगा।

    2. नंगल के 14 गांवों के राजस्व रिकॉर्ड गायब होने का मामला।

    3. NH-503 सड़क परियोजना में देरी, विकास कार्य प्रभावित।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। नंगल सब-डिवीजन के 14 गांवों के राजस्व रिकार्ड गायब होने का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर कार्रवाई और दखल की मांग की है।

    वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब के गवर्नर, मुख्यमंत्री भगवंत मान और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले को गंभीर करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें निजी दखल देना चाहिए क्योंकि इस मामले की वजह से नेशनल हाईवे-503 के कीरतपुर साहिब-नंगल हिस्से को चार-लेन का बनाने का रणनीतिक रूप से अहम काम रुका हुआ है।

    पत्र में खन्ना ने हाल ही में अखबारों में प्रकाशित खबरों का जिक्र करते हुए कहा है कि जमीन का रिकॉर्ड गायब होने की वजह से पंजाब को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाले एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में देरी हो रही है।

    इस स्थिति को गंभीर प्रशासनिक विफलता बताते हुए खन्ना ने राज्य सरकार से मांग की कि राजस्व रिकॉर्ड गायब होने के लिए जिम्मेदारी तय की जाए और दस्तावेजों को जल्द से जल्द वापस लाने का इंतजाम किया जाए, ताकि विकास कार्य बिना और देरी के आगे बढ़ सकें।

    खबरें और भी