Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संजय सिंह की गिरफ्तारी दिखा रही PM मोदी की बौखलाहट, चुनाव तक कई विपक्षी नेताओं को किया जाएगा अरेस्ट- CM मान

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 08:53 PM (IST)

    आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भगवंत मान ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी पूरी तरह से गैरकानूनी है। सीएम मान ने कहा कि ये पीएम मोदी जी की बौखल ...और पढ़ें

    संजय सिंह की गिरफ्तारी दिखा रही PM मोदी की बौखलाहट
    संजय सिंह की गिरफ्तारी दिखा रही PM मोदी की बौखलाहट

    HighLights

    1. संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भगवंत मान ने PM पर साधा निशाना।
    2. मान ने कहा- संजय सिंह की गिरफ्तारी पूरी तरह से गैरकानूनी है।
    3. केजरीवाल बोले - ईडी के जरिए डराना मोदी जी की फितरत बन गई है।

    जागरण डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह (AAP Leader Sanjay Singh) की गिरफ्तारी को लेकर भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी पूरी तरह से गैरकानूनी है। सीएम मान ने कहा कि ये पीएम मोदी जी (PM Narendra Modi) की बौखलाहट को दर्शाता है। मान ने कहा कि चुनाव तक ये लोग कई विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।

    सीएम मान ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक्स पर ट्वीट को रीट्वीट करते हुए ये बात कही।

    केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

    दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि यहां जब जाता साथ न दे वहां ईडी के जरिए डराना मोदी जी की फितरत बन गई है। केजरीवाल ने कहा कि हम किसी और मिट्टी के बने हुए हैं। हम डरने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने अंत में लिखा ‘संजय सिंह जिंदाबाद’।

    Also Read: Video: मरना मंजूर है, झुकना मंजूर नहीं... गिरफ्तार होने से पहले मां के पैर छूकर निकले संजय सिंह

    संजय सिंह की गिरफ्तारी 

    दिल्ली की आबकारी नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता की गिरफ्तारी हुई है। ईडी ने बुधवार को 11 घंटे लंबी पूछताछ के बाद आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी।

    खबरें और भी

    सुबह सुबह ईडी ने की पूछताछ 

    प्रवर्तन निदेशालय सुबह बुधवार सुबह 6:30 बजे उनके घर पहुंच गया था। इस बारे में लोकल थाना पुलिस से भी कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी। इस दौरान शराब नीति मामले में ईडी ने लगभग 11 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह का नाम था।

    Also Read: Video: मरना मंजूर है, झुकना मंजूर नहीं... गिरफ्तार होने से पहले मां के पैर छूकर निकले संजय सिंह