विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉस का बंपर Diwali Gift: चंडीगढ़ में 35 कर्मचारियों के बीच हुआ लकी ड्रॉ और सविता के नाम निकली चमचमाती कार

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:23 PM (IST)

एमके भाटिया ग्रुप के दीवाली लकी ड्रॉ में पंचकूला की सविता ने ऑल्टो K10 कार जीती। इस पहल से कर्मचारियों ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में दीवाली धमाका ड्रॉ में सविता ने जीती ऑल्टो K10 कार।

चंडीगढ़ में दीवाली धमाका ड्रॉ में सविता ने जीती ऑल्टो K10 कार।

HighLights

  1. एमके भाटिया ग्रुप ने कर्मचारियों के लिए लकी ड्रॉ आयोजित किया

  2. पंचकूला की सविता ने मुफ्त ऑल्टो K10 कार जीती

  3. इस पहल से कर्मचारियों की दीवाली की खुशियां दोगुनी हुईं

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दीवाली पर एमके भाटिया ग्रुप के कर्मचारियों के लिए आयोजित खास लकी ड्रॉ में पंचकूला की सविता की किस्मत चमक गई।

दीवाली धमाका ड्रॉ के जरिए सविता के नाम फ्री ऑल्टो K10 कार निकली। कार जीतने की घोषणा होते ही कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया।

एमके भाटिया ग्रुप की इस पहल ने कर्मचारियों के लिए दीवाली की खुशियों को दोगुना कर दिया। खास बात यह रही कि इस ड्रॉ में 35 पात्र कर्मचारियों को शामिल होने का मौका दिया गया, जिससे हर कर्मचारी को अपनी किस्मत आजमाने का अवसर मिला।

सविता के लिए यह दीवाली हमेशा यादगार रहेगी, क्योंकि उन्हें त्योहार पर ऐसा तोहफा मिला, जिसकी खुशी लंबे समय तक बनी रहेगी। गौरतलब है कि गत दिवस हर वर्ष की तरह चार किया कारें दीवाली गिफ्ट के तौर पर दी गईं थीं।

यह भी पढ़ें- 7 रुपये के लॉटरी टिकट से जीते ₹10000000, पंजाब में मजदूर परिवार की चमकी किस्मत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।