विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: CM मान के स्‍पेशल मुख्य सचिव बने सिनयिर IAS विजॉय कुमार, बोले- 'जनता तक पहुंचाई जाएंगी सरकार की स्‍कीमें'

Published: Mon, 01 Jan 2024 07:47 PM (GMT+05:30)

Punjab News विजॉय कुमार सिंह ने मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला। द संभालने ...और पढ़ें

CM मान के स्‍पेशल मुख्य सचिव बने सिनयिर IAS विजॉय कुमार (फाइल फोटो)
CM मान के स्‍पेशल मुख्य सचिव बने सिनयिर IAS विजॉय कुमार (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। सीनियर आईएएस अधिकारी विजॉय कुमार सिंह ने आज राज्य सरकार के सीनियर अधिकारियों की हाजिरी में मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला।

पद संभालने के उपरांत मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास प्रमुख नीतियों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को साफ-सुथरा, असरदार, प्रभावशाली, पारदर्शी और जवाबदेही वाला शासन मुहैया करवाने पर जोर दिया जायेगा।

नेक कार्य के लिए नहीं छोड़ी जाएगी कोई कसर

विजॉय कुमार सिंह ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार की स्कीमों का लाभ लोगों को मिलना यकीनी बनाया जाये। विजॉय कुमार सिंह ने आगे कहा कि सिवल, पुलिस और अन्य विभागों के बीच बेहतर तालमेल भी यकीनी बनाया जाना चाहिए जो सरहदी राज्य के व्यापक हित में है।

यह भी पढ़ें: Lakhbir Singh Landa के खिलाफ दर्ज हैं 33 आपराधिक मामलें, हथियारों से लेकर रॉकेट लॉन्‍चर की करता था तस्‍करी; ऐसे बना गैंगस्‍टर

मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ने पद संभालने के लिए बधाई देने पहुंचे अधिकारियों को अपनी ड्यूटी और अधिक मेहनत और शिद्दत के साथ करने के लिए कहा जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

लोक सेवा के प्रति सक्रिय

बताने योग्य है कि विशेष मुख्य सचिव जो भारतीय प्रशासनिक सेवा के सीनियर अधिकारी हैं, ने राज्य और केंद्र सरकारों में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। साल 1990 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी भारत सरकार में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव, वस्त्र मंत्रालय में विशेष सचिव, रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिकों के कल्याण संबंधी विभाग में सचिव के पद पर काम किया है। उनको लोक सेवा के प्रति सक्रिय और जवाबदेही वाली पहुंच रखने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: Punjab News: अब पंजाब में सस्‍ती होगी बिजली, राज्‍य सरकार ने खरीदा गोइंदवाल थर्मल प्लांट; जानिए क्‍या होगी एक यूनिट की दर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।