Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gogamedi Murder Case: करणी सेना अध्‍यक्ष के हत्यारे चंडीगढ़ से गिरफ्तार, पुलिस टीम रेवाड़ी से कर रही थी आरोपितों का पीछा

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 11:49 AM (IST)

    राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्‍यारे चंडीगढ़ से गिरफ्तार हो गए हैं। दिल्ली और राजस्थान की पुलिस में संयुक्त रूप से क ...और पढ़ें

    करणी सेना के अध्‍यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी के हत्यारे चंडीगढ़ से गिरफ्तार
    करणी सेना के अध्‍यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी के हत्यारे चंडीगढ़ से गिरफ्तार

    HighLights

    1. गिरफ्तार होने वालों में रोहित राठौर, नितिन फौजी और उधम सिंह शामिल हैं।
    2. पुलिस टीम तीनों बदमाशों का रेवाड़ी से पीछा कर रही थी।
    3. तीनों बदमाश ट्रेन में बैठकर रेवाड़ी से चंडीगढ़ आए।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दो शूटर और एक उनके सहयोगी चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए हैं। दिल्ली और राजस्थान की पुलिस में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार रात को सेक्टर 21 स्थित कमल रिसोर्ट से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार होने वालों में रोहित राठौर, नितिन फौजी और उधम सिंह शामिल हैं। रोहित राठौर और नितिन फौजी शूटर हैं, जबकि उधम सिंह उनके सहयोगी है।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan: करणी सेना अध्यक्ष हत्याकांड मामले में पहली गिरफ्तारी, जयपुर पुलिस ने महेंद्रगढ़ से रामवीर को धर दबोचा

    किराए पर लिया हुआ था ऑटो

    जानकारी के अनुसार शनिवार रात को करीब 7:30 बजे ये तीनों कमल रिसोर्ट पहुंचे थे। इन्होंने एक ऑटो किराए पर लिया हुआ था। ऑटो चालक को इन्होंने बताया था कि वह मनाली से आए हैं और अब उन्हें चंडीगढ़ घूमना है। कुछ देर वे होटल में रुके।

    नहा धोकर उन्होंने थोड़ा आराम किया और फिर घूमने जाने के लिए रिजॉर्ट से नीचे उतरे। पहले से ही उनका इंतजार कर रही दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें: Gogamedi Murder Case: दिल्ली-हरियाणा सीमा में घुसे गोगामेड़ी के हत्यारे, राजस्थान पुलिस ने दोनों राज्यों की पुलिस से किया संपर्क

    रेवाड़ी से पीछा कर रही थी टीम

    पुलिस टीम तीनों बदमाशों का रेवाड़ी से पीछा कर रही थी। तीनों बदमाश ट्रेन में बैठकर रेवाड़ी से पहले हिसार पहुंचे और उसके बाद हिसार से चंडीगढ़ आए। मोबाइल ट्रेस करके पुलिस लगातार इनका पीछा कर रही थी। जैसे ही तीनों बदमाश रिसोर्ट से बाहर निकले तो पुलिस टीम ने इनको दबोच लिया।