Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan: करणी सेना अध्यक्ष हत्याकांड मामले में पहली गिरफ्तारी, जयपुर पुलिस ने महेंद्रगढ़ से रामवीर को धर दबोचा

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 07:24 PM (IST)

    श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में शनिवार को पहली गिरफ्तारी हुई है। हत्या की साजिश में शामिल हरिया ...और पढ़ें

    श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या (फाइल फोटो)
    श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. शूटर नितिन फौजी का खास दोस्त है महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार हुआ रामवीर
    2. करणी सेना अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या नितिन और रोहित राठौड़ ने की थी

    जागरण संवाददाता, जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में शनिवार को पहली गिरफ्तारी हुई है। हत्या की साजिश में शामिल हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के सुरेती पिलानिया निवासी रामवीर (23) पुत्र सतवीर को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    बता दें कि जयपुर पुलिस की टीम ने रामवीर को उसके गांव से पकड़ा है। रामवीर शूटर नितिन फौजी का खास दोस्त है। गोगामेड़ी की हत्या नितिन और रोहित राठौड़ ने की थी। नितिन के जयपुर में रहने सहित पूरी व्यवस्था रामवीर ने अपने संबंधों से करवाई थी।

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया,

    रामवीर और नितिन का गांव आस-पास है। दोनों महेंद्रगढ़ में स्थित आपीएस स्कूल में 12वीं कक्षा तक साथ पढ़े थे। रामवीर ने जयपुर के मानसरोवर में स्थित सेंट विल्फर्ड कॉलेज से 2017 से 2020 तक बीएससी की शिक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद एमएससी की पढ़ाई की।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-हरियाणा सीमा में घुसे गोगामेड़ी के हत्यारे, राजस्थान पुलिस ने दोनों राज्यों की पुलिस से किया संपर्क

    पुलिस के अनुसार, नितिन गोगामेड़ी की हत्या करने से पहले एक होटल और फिर एक फ्लैट में रुका था। यहां रहकर उसने गोगामेड़ी की दिनचर्या पर निगरानी रखी थी। उनके बारे में जानकारी ली थी। पुलिस ने गोगामेड़ी की हत्या के बाद सूत्र से सूत्र जोड़े तो शनिवार को रामवीर तक पहुंची। अब रामवीर से पूछताछ के बाद हत्याकांड के बारे में अधिक जानकारी सामने आएगी। पुलिस का मानना है कि नितिन और रोहित कहां छिपे हैं,इस बारे में भी रामवीर से जानकारी मिल सकती है।

    खबरें और भी

    खुद के स्तर पर किया था सुरक्षा का इंतजाम

    पुलिस से जब सुरक्षा नहीं मिली तो गोगामेड़ी ने अपने स्तर पर छह सुरक्षाकर्मी रखे थे, लेकिन घटना के दिन उनमें से पांच अवकाश पर अपने गांव गए हुए थे। विधानसभा चुनाव के कारण सभी के हथियार पुलिस थानों में जमा थे। ऐसे में गोगामेड़ी ने उन्हें गांव जाने अनुमति दी थी। गोगामेड़ी खुद के पास भी हमेशा पिस्टल रखते थे, लेकिन उनकी पिस्टल भी पुलिस में जमा थी। वे घर से बाहर जाते थे तो हमेशा बुलेटप्रूफ जैकेट पहनते थे, लेकिन उस दिन वे घर में ही थे, इसलिए जैकेट नहीं पहनी थी।

    यह भी पढ़ें: करणी सेना के नेतृत्व में अलीगढ़ में प्रदर्शन, दोषियों के एनकाउंटर की मांग

    उल्लेखनीय है कि गोगामेड़ी की पांच दिसंबर को जयपुर में श्यामनगर स्थित उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें छह गोली लगी थी। दोनों शूटर नितिन और रोहित अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।