Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब विधायक खैरा की AI से बनी आपत्तिजनक वीडियो वायरल, लगातार बढ़ रहे व्यूज; अदालत पहुंचा मामला

    By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:05 AM (IST)

    कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने अपनी एआई-जनित आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया से हटवाने के लिए चंडीगढ़ जिला अदालत में याचिका दायर की है। ...और पढ़ें

    पंजाब में भुलत्थ (कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा।

    पंजाब में भुलत्थ (कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा।

    HighLights

    1. खैरा ने जिला अदालत में दायर की याचिका।

    2. फेसबुक और इंस्टाग्राम को भी बनाया पार्टी।

    3. अदालत ने 12 अगस्त तक मांगा है जवाब।

    पंजाब पेज व पंजाब के लिए प्रस्तावित
    - चंडीगढ़ जिला अदालत में दायर की याचिका, फेसबुक-इंस्टाग्राम को भी बनाया पार्टी
    - खैरा ने की वीडियो हटाने की मांग, अदालत ने 12 अगस्त तक मांगा जवाब

    रवि अटवाल, चंडीगढ़। पंजाब में भुलत्थ (कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की एआई से बनी एक आपत्तिजनक वीडियो खूब वायरल हो रही है। लगातार व्यूज बढ़ रहे हैं और खैरा की छवि खराब हो रही है। ऐसे में वीडियो को इंटरनेट मीडिया प्लेटफाॅर्म से हटवाने के लिए चंडीगढ़ जिला अदालत में याचिका दायर की है।

    याचिका में दो इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स के साथ-साथ फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी मेटा प्लेटफाॅर्म्स को भी पार्टी बनाया है। उनका आरोप है कि अज्ञात लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया प्लेटफाॅर्म पर वायरल कर दी। जिससे न सिर्फ उनकी छवि खराब हुई है बल्कि उनके निजी अधिकारों को भी खतरा हुआ है।

    उनकी याचिका पर सिविल जज कौशल कुमार यादव की अदालत ने 12 अगस्त के लिए नोटिस जारी कर दिया है। खैरा की ओर से एडवोकेट सरबजोत सिंह चीमा ने यह सिविल केस दायर किया। उन्होंने याचिका में कहा कि सुखपाल सिंह खैरा पंजाब के एक जाने-माने नेता हैं और राज्य के साथ-साथ प्रवासी पंजाबी समुदाय में भी उनकी अच्छी पहचान और प्रतिष्ठा है।

    'चढ़दा पंजाब' के नाम से बने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनका वीडियो पोस्ट किया गया था। हालांकि इन अकाउंट्स को कौन आपरेट कर रहा है, इस बारे में पता नहीं लग सका है। उन्होंने मेटा से इन अकाउंट्स को चलाने वालों की पहचान उजागर करने के लिए अदालत से निर्देश दिए जाने की भी मांग की है।

    खबरें और भी

    लाखों लोगों तक पहुंचा वीडियो

    याचिका में कहा गया कि फेसबुक पर इस विवादित और आपत्तिजनक वीडियो को करीब 1.36 लाख व्यूज, 1,900 रिएक्शन और 443 शेयर मिल चुके हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर लगभग 1.12 लाख व्यूज, 760 लाइक्स, 87 कमेंट, 33 रीपोस्ट और करीब 5,496 शेयर मिल चुके हैं। खैरा का कहना है कि ये आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए उन्होंने तुरंत इस वीडियो को दोनों प्लेटफाॅर्म से हटाने की मांग की है।