Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: पंजाब में भाजपा को झटका, स्‍वर्ण सलारिया ने AAP का थामा हाथ; CM मान ने पार्टी में किया स्‍वागत

    Updated: Mon, 13 May 2024 07:45 PM (IST)

    Punjab News पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। स्‍वर्ण सलारिया ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। आप पंजाब अध्यक्ष सीएम भगवंत मान ने सभी ...और पढ़ें

    भाजपा को झटका, स्वर्ण सलारिया आम आदमी पार्टी में शामिल
    भाजपा को झटका, स्वर्ण सलारिया आम आदमी पार्टी में शामिल

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) में सोमवार को पंजाब के कई बड़े नेता आप में शामिल हुए। आप पंजाब अध्यक्ष सीएम भगवंत मान ने सभी नेताओं को आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया।

    सीएम मान ने कहा कि आप में पंजाब हितैषी लोगों के लिए जगह है। हम अपने 'रंगला पंजाब' मिशन के लिए पंजाब को प्यार करने वाले अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल करके खुश हैं।

    स्वर्ण सलारिया पार्टी में शामिल

    लोकसभा चुनाव से पहले गुरदासपुर में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए स्वर्ण सलारिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सीएम भगवंत मान ने उनका आप परिवार में स्वागत किया।

    सलारिया एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह 2017 के लोकसभा उपचुनाव में गुरदासपुर से उम्मीदवार थे। वह स्वतंत्रता सेनानी निधान सिंह सलारिया के बेटे हैं और गुरदासपुर में लगातार सक्रिय रहते हैं। आम आदमी पार्टी में उनकी उपस्थिति निश्चित रूप से इस क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करेगी।

    नितिन नंदा भी आप में हुए शामिल

    2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आनंदपुर से अकाली-बसपा उम्मीदवार नितिन नंदा सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका आप में स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहें। नितिन नंदा के आप में शामिल होने के फैसले से आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट पर अकाली दल और बसपा को बड़ा झटका लगा है।

    यह भी पढ़ें: AAP ने पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए जारी की स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट, केजरीवाल सहित इन दिग्‍गजों के नाम शामिल

    लुधियाना में राजीव कुमार लवली पार्टी में शामिल

    आम आदमी पार्टी को लुधियाना लोकसभा में भी बढ़त मिली, जब आजाद समाज पार्टी (चंद्रशेखर) के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार लवली पार्टी में शामिल हुए। राजीव कुमार की लुधियाना सेंट्रल में अच्छी पकड़ है और इससे लुधियाना में अशोक पराशर पप्पी की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

    खबरें और भी

    फरीदकोट में एक दर्जन प्रमुख नेता आप में हुए शामिल

    आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल को भी फरीदकोट में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सोमवार को उनके अभियान को उस समय बड़ा बढ़ावा मिला जब करीब एक दर्जन प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

    प्रो सुखविंदर सिंह सागर (पीईएस-1) अध्यक्ष संत समाज कल्याण पंजाब, प्रो. भोला निर्दलीय उम्मीदवार फरीदकोट, मधु जी चेयरमैन संत समाज कल्याण, सुखदेव सिंह, सतवीर सिंह चहल, जय कटारिया और गुरदीप सिंह पार्टी में शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: 'जो राम के नहीं, वह किसी काम के नहीं...'; राजस्‍थान के CM भजन लाल ने AAP और कांग्रेस पर साधा निशाना

    मोगा निर्वाचन क्षेत्र में सुखविंदर सिंह बराड़ उपाध्यक्ष शिअद (2007 उम्मीदवार शिअद) और राज्य सचिव बसपा पंजाब कुलवंत सिंह रामघरिया (2007 और 2017 में बसपा उम्मीदवार) भी फरीदकोट में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

    जालंधर में भी कई नेताओं ने आप का थामा हाथ

    जालंधर में भी कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। अरुण संदल सतगुरु कबीर टाइगर फोर्स, प्रदीप पिंडा श्री गुरु रवि दास सेवा दल, मनदीप सिंह श्री राम दशहरा समिति, शाल लाल माशा महासभा, दीपक भगत सेहरे पंजाब कल्याण समिति पंजाब, मुकेश कुमार लाको भाजपा एमसी उम्मीदवार वार्ड 34, प्रदीप कुमार ह्यूमन केयर सोसायटी, सोमा गिल भगवान वाल्मिकी कल्याण समिति पंजाब, दर्शन लाल भगत पूर्व पार्षद भाजपा, सुदेश भगत उपाध्यक्ष भाजपा जालंधर, पूरन भारती, लवली गुरबचन जल्ला, अवनी बबल, सुभाष भगत और मदन लाल पार्टी में शामिल हुए। इन सभी नेताओं ने लोकसभा चुनाव में आप प्रत्याशी पवन कुमार टीनू को समर्थन देने और उनकी जीत सुनिश्चित करने का एलान किया।