आसमान में बादल, जमीन पर सूखा; ट्राईसिटी में कैसी रहेगी जुलाई की विदाई? मौसम विभाग ने दिए हैं ये संकेत
ट्राईसिटी में इस बार मानसून की रफ्तार धीमी रही है, जुलाई खत्म होने के बावजूद बारिश सामान्य से 29.2 एमएम कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार से तीन ...और पढ़ें

ट्राईसिटी में सोमवार से तेज वर्षा का अलर्ट।
HighLights
ट्राईसिटी में इस बार मानसून की रफ्तार धीमी रही है।
जुलाई में सामान्य से 29.2 एमएम कम बारिश दर्ज।
सोमवार से तीन दिन तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। ट्राईसिटी में इस बार मानसून की रफ्तार ने अब तक निराश किया है। जुलाई खत्म होने में महज एक सप्ताह बचा है, लेकिन मानसून अभी तक पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है। जुलाई की विदाई वर्षा के साथ होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार से तीन दिन के लिए तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अभी तक की बात करें बारिश का अलर्ट होने के बाद भी बादल बिना बरसे ही निकल गए। इस सीजन में अब तक सिर्फ 249 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 29.2 एमएम कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने पहले ही इस बार मानसून के पिछले वर्षों की तुलना में कमजोर रहने की संभावना जताई थी।
| वर्ष | बारिश (मिमी) |
|---|---|
| 2026 | 249 |
| 2025 | 1078 |
| 2024 | 710.8 |
| 2023 | 1227.1 |
| 2022 | 902.5 |
| 2021 | 600.2 |