Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आखिर कौन है भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला पन्नू? दर्ज हैं देशद्रोह के मामले; जानें खालिस्‍तान समर्थक की कहानी

    By Himani SharmaEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 05:42 PM (IST)

    Gurpatwant Pannu सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू पर आज एनआइए की बड़ी कार्रवाई की गई है। एजेंसी ने पन्नू की संपत्ति का 1/4 हिस्सा अटैच किया ...और पढ़ें

    विदेश में बैठ चलाता है खालिस्तानी मुहिम
    विदेश में बैठ चलाता है खालिस्तानी मुहिम

    HighLights

    1. राष्‍ट्र जांच एजेंसी ने पन्नू का 1/4 हिस्सा अटैच किया है।
    2. आतंकवादी संगठन एसएफजे के कानूनी सलाहकार का एक वीडियो सामने आया था।
    3. आईएसआई के साथ मिलकर पंजाब में खालिस्तानी अलगाववादी मुहिम चलाता है।

    चंडीगढ़, ऑनलाइन डेस्‍क: खालिस्‍तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Pannu) सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ आए दिन जहर उगलता रहता है। आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस का सरगना विदेश में पैर पसारे बैठा है। कई आतंकी गतिविधियों में इसका नाम सामने आता रहता है। आज उसकी प्रॉपर्टी एनआइए ने अटैच की है। इससे पहले भी पन्नू हिंदूओं के खिलाफ कई विवादित बयान भी दे चुका है। वहीं पन्नू पर लगभग एक दर्जन केस दर्ज हैं। साथ ही इस पर देशद्रोह के भी कई मामले चल रहे हैं।

    पन्नू के घर एनआइए की कार्रवाई

    खलिस्‍तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या के बाद भारत और कनाडा में विवाद काफी बढ़ गया है। इसी बीच पन्नू ने कनाडा में रह रहे हिंदूओं को धमकी दी है। इसके बाद भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। शनिवार को सिख फॉर जस्टिस के सरगना पर एनआइए की बड़ी कार्रवाई भी की गई है।

    जांच के दौरान पन्नू के घर को सील कर दिया गया है। एजेंसी ने पन्नू का 1/4 हिस्सा अटैच किया है। गुरपतवंत सिंह पन्नू के कई संपत्तियों मालिक है। पन्नू के खिलाफ यह कार्रवाई यूएपीए के तहत की गई है। घर के बाहर संपत्ति जब्‍ती का नोटिस भी चिपका दिया गया है। वहीं कनाडा में आतंकी संगठन खालिस्‍तान की गतिविधि लगातार बढ़ रही है और इसमें पूरा हाथ पन्नू का बताया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: आतंकी पन्नू के खिलाफ NIA का एक्शन, चंडीगढ़ व अमृतसर घर पर की छापेमारी; संपत्ति जब्त कर लगाए नोटिस

    संपत्ति बेचने पर था प्रतिबंध

    पन्नू पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। साल 2020 में भी इसकी संपत्ति कुर्क कर ली गई थी। इसका मतलब यह था कि वह संपत्ति नहीं बेच सकता था। एसएफजे को भारत में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 3 (1) के तहत गैरकानूनी घोषित किया गया था।

    खबरें और भी

    बुधवार को सामने आया जहर उगलने वाला वीडियो

    पन्नू लगातार इंटरनेट पर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है। वहीं बुधवार को भी आतंकवादी संगठन एसएफजे के कानूनी सलाहकार का एक वीडियो सामने आया था। 45 सेकेंड की इस वीडियो क्लिप में पन्नू ने कहा,” भारत-कनाडाई हिंदुओं, आपने कनाडा और कनाडाई संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को अस्वीकार कर दिया है। आपकी मंजिल भारत है। कनाडा छोड़ो, भारत जाओ।”

    आईएसआई के साथ मिलकर चलाई खालिस्तानी अलगाववादी मुहिम

    गुरपतवंत पन्नू अमृतसर के खानकोट का रहने वाला है। पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह विदेश चला गया जहां उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर पंजाब में खालिस्तानी अलगाववादी मुहिम चलाता है। पन्नू के पिता महिंदर सिंह पंजाब में कृषि विपणन बोर्ड में काम करते थे। खलिस्‍तान समर्थक पर 2019 में भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। फिलहाल वह अमेरिका और कनाडा में रह रहा है।

    यह भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थक पन्नू ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, कनाडा में हिंदुओं को देश छोड़ने की दी धमकी