यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या लोकसभा चुनाव के लिए होगा AAP और कांग्रेस में गठबंधन? पंजाब आ रहे मल्लिकार्जुन खरगे, पहली बार होगा कांग्रेस का प्रदेशस्तर कन्वेंशन
AAP and Congress Alliance देश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) नजदीक हैं। ऐसे में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पंजाब का दौरा करने ...और पढ़ें

HighLights
- आप से गठबंधन के मुद्दे पर विरोध के बीच खरगे आएंगे पंजाब
- 11 फरवरी को होगा पंजाब कांग्रेस का कन्वेंशन
- कांग्रेस के 20 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
कैलाश नाथ, चंडीगढ़। Punjab Politics: देश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) नजदीक हैं। ऐसे में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) पंजाब का दौरा करने जा रहे है। इसके लिए पंजाब कांग्रेस का कन्वेंशन आयोजित किया जाएगा।
11 फरवरी को होगा पंजाब कांग्रेस का कन्वेंशन
पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन (AAP and Congress Alliance) का विरोध किया है। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब का दौरा करेंगे। वहीं, पंजाब कांग्रेस का कन्वेंशन संभवत: 11 फरवरी को आयोजित होगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे।
कांग्रेस के 20 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश कांग्रेस कन्वेंशन करने जा रही है। इस कन्वेंशन में कांग्रेस के 20 हजार के करीब प्रदेश से लेकर ब्लाक स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसके लिए पार्टी लुधियाना या उसके आसपास जगह की तलाश कर रही है।
पहली बार प्रदेशस्तर कन्वेंशन कर रही कांग्रेस
आईएनडीआईए के घटक दल आप के साथ पंजाब में गठबंधन के विरोध में उठ रही आवाज कांग्रेस के लिए कितनी सिरदर्दी है, इसका अंदाजा भी इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी पहली बार प्रदेश स्तर की कन्वेंशन करेगी।
राष्ट्रीय स्तर पर होता रहा है कन्वेंशन
अभी तक कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर कन्वेंशन होता रहा है लेकिन पहली बार प्रदेश स्तर पर कन्वेंशन होगा। वहीं, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। इससे पहले खरगे राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के पंजाब में अंतिम चरण के दौरान पठानकोट में हुई रैली में हिस्सा लेने के लिए आए थे।
खबरें और भी
राणा कैपी क्यों बनाए गए चेयरमैन?
कांग्रेस पंजाब को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। यही कारण है कि पार्टी ने लोकसभा चुनावों को लेकर 5 जोनों में से एक जोन का चेयरमैन राणा केपी सिंह को बनाया है, जो कि पंजाब से है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा से लेकर जिला प्रधान तक आप के साथ गठबंधन के खिलाफ है।
यह भी पढ़ें- Fazilka News: BSF ने कोहरे के चलते सरहद पर बढ़ाई सुरक्षा, जवान भारत-पाक सीमा पर दुश्मनों की हर एक हरकत पर रख रहे नजर
पंजाब में आप के साथ गठबंधन के खिलाफ है कांग्रेस
हालांकि कांग्रेस ने राज्य की राजधानी चंडीगढ़ के नगर निगम में मेयर बनाने को लेकर आप के साथ गठबंधन कर लिया है। जिसका सीधा असर भी पंजाब पर पड़ा है। पंजाब कांग्रेस के नेता गठबंधन को लेकर और मुखर भी हुई है। प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने तो स्पष्ट कहा है कि हो सकता है जो फैसला चंडीगढ़ में हुआ वह पंजाब में न हो।
पार्टी हाईकमान ने गठबंधन पर नहीं किया कोई निर्णय
प्रदेश कांग्रेस के दबाव का ही असर है कि पार्टी हाईकमान गठबंधन पर अभी तक अपना कोई अंतिम निर्णय नहीं ले पाई है। फरवरी में होने वाली कन्वेंशन को भी इसे जोड़ कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी अंतिम फैसले से पहले खुद भी प्रदेश के ब्लॉक स्तर के नेताओं की भावनाओं को जान लेना चाहते है।