Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिला आरक्षण बिल पर राजनीति; नवजोत सिद्धू ने सोनिया गांधी को दिया क्रेडिट, बोले- कांग्रेस ने बोया था बीज...

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 04:10 PM (IST)

    महिला आरक्षण बिल पर मंगलवार को नए संसद भवन में चर्चा हुई। इसी के साथ बिल पर सियासत भी शुरू हो गई। नवजोत सिंह सिद्धू ने महिला आरक्षण बिल का क्रेडिट कां ...और पढ़ें

    नवजोत सिंह सिद्धू और सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
    नवजोत सिंह सिद्धू और सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. महिला आरक्षण बिल पर राजनीति शुरू हो गई है।
    2. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बिल का क्रेडिट सोनिया गांधी को दिया है।
    3. सिद्धू ने एक्स पर सोनिया गांधी का एक वीडियो शेयर किया है।

    चंडीगढ़/नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Women Reservation Bill नए संसद भवन में मंगलवार को महिला आरक्षण बिल पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस बिल की पुरजोर वकालत की। उन्होंने संसद में बताया कि यह बिल क्यों जरूरी है। इस बीच सियासत भी शुरू हो गई। कांग्रेस की ओर से दावा किया जा रहा है कि महिला आरक्षण बिल उनका ही लाया हुआ है।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने कहा है कि सोनिया गांधी के कहने पर ही 9 मार्च, 2010 को कांग्रेस सरकार ने राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया था। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मंगलवार को सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का एक वीडियो भी शेयर किया।

    'यह अपना ही है...'

    इस वीडियो में आप देखेंगे कि सोनिया गांधी पार्लियामेंट हाउस में प्रवेश कर रही हैं। मीडियाकर्मी सोनिया गांधी से महिला आरक्षण बिल पर प्रतिक्रिया देने को कहते हैं। जिस पर कांग्रेस लीडर कहती हैं, "यह अपना है। हमारा ही किया हुआ है।"

    ये भी पढ़ें- Chandigarh News: साल के अंत तक शुरू होगा PGI का एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर, 300 डॉक्टरों की होगी भर्ती

    खबरें और भी

    'सोनिया गांधी के कहने पर...'

    इस वीडियो को शेयर करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा, "लोहे के गर्म होने पर न केवल प्रहार करो बल्कि प्रहार करके उसे गर्म करो... उनके (सोनिया गांधी) कहने पर 9 मार्च, 2010 को कांग्रेस सरकार द्वारा राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया... पंजाब में भी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए ऐतिहासिक 50 प्रतिशत आरक्षण को कांग्रेस सरकार ने उनके दृष्टिकोण के रूप में लागू किया... उन्होंने इसकी शुरुआत की... बीज बोया और आज देश फसल काट रहा है।"

    ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में AAP का चुनावी शंखनाद, पंजाब के CM भगवंत मान ने किया रैली को संबोधित; BJP पर जमकर साधा निशाना