यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मध्य प्रदेश में AAP का चुनावी शंखनाद, पंजाब के CM भगवंत मान ने किया रैली को संबोधित; BJP पर जमकर साधा निशाना
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मध्य प्रदेश के रीवा में पार्टी की विशाल रैली को संबोधित किया। यहां उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप स ...और पढ़ें

HighLights
- मध्य प्रदेश के रीवा में AAP ने की चुनावी रैली
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया रैली को संबोधित
- आप नेताओं ने बीजेपी पर साधा निशाना
चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क। Bhagwant Mann Rally In Madhya Pradesh आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मध्य प्रदेश के रीवा में एक विशाल रैली को संबोधित किया। रैली स्थल पर लगे पोस्टर पर आम आदमी पार्टी ने लिखा, 'एक मौका केजरीवाल को'।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर रैली की तस्वीरें शेयर की और लिखा, "रीवा (मध्य प्रदेश) में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के साथ महारैली को संबोधित किया... जनता का जोश, उत्साह और जुनून इस बार मध्य प्रदेश से बीजेपी की जड़ें उखाड़ देगा..."।
राष्ट्रीय संयोजक @Arvindkejriwal जी के साथ मध्यप्रदेश के रीवा में आम आदमी पार्टी की ‘महारैली’ से Live... https://t.co/pEN9CGcfQf
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 18, 2023
ये भी पढ़ें- 'मध्य प्रदेश में दी जाएगी मुफ्त शिक्षा और बिजली', सीएम केजरीवाल ने कहा- जेल में डाले जाएंगे भ्रष्ट मंत्री
'अरविंद केजरीवाल की क्रांति...'
भगवंत मान ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की क्रांति पूरे देश में फैल रही है। आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में जीत हासिल करेगी। ढेर सारा प्यार और सम्मान देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।
खबरें और भी
'आपको अंतर पता चला जाएगा'
भगवंत मान ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "पंजाब में हमारी सरकार बने अभी 18 महीने ही हुए हैं... एक तरफ हमारी सरकार के 18 महीने के कार्यकाल को देखिए, दूसरी तरफ शिवराज चौहान के 18 साल के कार्यकाल को देखिए... आपको अंतर पता चल जाएगा।"
भगवंत मान ने रैली में कश्मीर के अनंतनाग में बलिदान हुए जवानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "एक तरफ अनंतनाग में हमारी सेना के जवान शहीद हुए... लेकिन दूसरी तरफ हमारे देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री G20 के बाद उसी शाम जश्न मना रहे थे... लानत है ऐसे देश के सेवकों पर।"

अरविंद केजरीवाल ने भी बीजेपी को घेरा
अरविंद केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के नारे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बार-बार चुनाव होने चाहिए, ताकि राजनीतिक मतदाताओं के सामने नियमित रूप से जाएं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को 'एक राष्ट्र, एक शिक्षा' और 'एक राष्ट्र, एक व्यवहार' (अमीर या गरीब, सभी के लिए समान व्यवहार) की जरूरत है।