मोहाली के जीरकपुर में अवैध निर्माण पर सख्ती, कई दुकानें और शोरूम किए सील; नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
जीरकपुर नगर परिषद ने अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रहमत होम्स की 27 दुकानें और प्राइम स्क्वेयर का एक शोरूम सील कर दिया। यह कार्रवाई स्वीकृत न ...और पढ़ें

परिषद की टीम ने 27 दुकानों को किया सील।
HighLights
पार्किंग क्षेत्र को दुकानों में बदलने पर हुई कार्रवाई।
रहमत होम्स की 27 दुकानें और एक शोरूम सील।
प्राइम स्क्वेयर में नियमों के उल्लंघन पर एक शोरूम भी सील।
संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण और पार्किंग क्षेत्र के अवैध कमर्शियल इस्तेमाल पर नगर परिषद जीरकपुर ने सख्त कार्रवाई की है। परिषद की टीम ने रहमत होम्स में करीब 27 दुकानों को सील कर दिया। नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
इन इमारतों के लिए एस प्लस थ्री का नक्शा पास था, लेकिन पार्किंग के लिए छोड़ी गई जगह को दुकानों में बदल दिया गया था। नगर परिषद की बिल्डिंग इंस्पेक्टर शिवानी गोयल ने बताया कि कार्रवाई कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी के निर्देश पर की गई।
संबंधित संपत्ति मालिकों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी। इसी दौरान प्राइम स्क्वेयर में नियमों का उल्लंघन करने पर एक शोरूम को भी सील किया गया।
परिषद अधिकारियों के अनुसार पार्किंग क्षेत्र को दुकानों में बदलने से भवन उपनियमों के साथ-साथ लोगों की सुविधा और सुरक्षा पर भी असर पड़ता है। विभाग ने साफ किया है कि स्वीकृत नक्शे से अलग निर्माण, अवैध कमर्शियल इस्तेमाल और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।