फरीदकोट में दर्दनाक हादसा, काम पर जा रहे दो युवकों की जान ले गई तेज रफ्तार कार
फरीदकोट के गांव महमूआणा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सुबह काम पर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक मौके से फरा ...और पढ़ें

मृतक युवकों की फाइल फोटो।
HighLights
फरीदकोट में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत।
तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, चालक फरार।
मृतक गुरप्रीत और जशनप्रीत, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, फरीदकोट। फरीदकोट जिले के गांव महमूआणा के पास बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपित कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। मृतक युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह और जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
दोनों गांव महमूआणा के रहने वाले थे और उनकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है। परिवार के अनुसार दोनों युवक पल्लेदारी का काम करते थे और रोजाना की तरह सुबह जल्दी काम के लिए फरीदकोट जा रहे थे।
यह भी पढ़ें- फिरोजपुर में पैसों के दबाव से टूटा युवक, वीडियो बनाकर नहर में कूदा; 3 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
एक्सीडेंट स्पॉट से कई मीटर दूर गिरे दोनों युवक
बताया जा रहा है कि उस दिन दोनों युवक सामान्य दिनों से पहले घर से निकले थे। जैसे ही वे गांव की मुख्य सड़क के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार आई-20 कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
खबरें और भी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक एक्सीडेंट वाली जगह से कई मीटर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें- ड्रोन से पाकिस्तान बॉर्डर पार पहुंच रहे थे हथियार, अमृतसर पुलिस ने पांच तस्कर दबोचे, आठ विदेशी पिस्तौल बरामद
कार चालक को आ रही थी नींद
मृतकों के स्वजनों ने आरोप लगाया कि कार चालक को नींद आ रही थी, जिसके कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने कहा कि यदि चालक सावधानी बरतता तो दो परिवारों के चिराग नहीं बुझते।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस मौके पर मृतकों के चाचा निर्मल सिंह और भाई गुरभेज सिंह ने प्रशासन से मांग की कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें- कनाडा में फायरिंग-रंगदारी केस में गिरफ्तारियों के बाद पंजाब पुलिस अलर्ट, भारत में खंगाले जा रहे नेटवर्क लिंक