Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कंगाल कर गई सात समंदर पार की चाहत, 48 लाख रुपये खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा; विदेश पहुंचते ही वाइफ ने दिया तलाक

    Updated: Fri, 15 May 2026 06:23 PM (IST)

    एक युवक ने अपनी पत्नी को 48 लाख रुपये खर्च कर कनाडा भेजा, लेकिन पति के वहां पहुंचते ही पत्नी ने उसे तलाक दे दिया। ...और पढ़ें

    फोटो एआई द्वारा बनाई गई है

    फोटो एआई द्वारा बनाई गई है

    HighLights

    1. पति ने पत्नी को 48 लाख खर्च कर कनाडा भेजा

    2. कनाडा पहुंचने पर पत्नी ने पति को तलाक दिया

    3. पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया

    जागरण संवाददाता, फरीदकोट। एक युवक ने अपनी पत्नी को 48 लाख रुपये खर्च करके विदेश भेजा, जिसके बाद उसे तलाक देने का मामला सामने आया है।

    पुलिस ने इस मामले में लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव गोबिंदगढ़ दबड़ीखाना निवासी हरदुआर सिंह पुत्र जंगीर सिंह ने जैतो पुलिस को शिकायत दी है कि उसका पुत्र सिकंदर सिंह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उन्होंने एक आईलेट्स पास की लड़की का रिश्ता खोजा।

    इसके बाद मैरिज ब्यूरो के माध्यम से जिले के गांव मचाकी मल्ल सिंह निवासी अमृतपाल कौर से सिकंदर की शादी तय हुई। इस दौरान यह तय हुआ कि लड़की के विदेश जाने का पूरा खर्च वे उठाएंगे और वहां जाकर वह लड़के को भी बुला लेगी। इसके बाद 48 लाख रुपये खर्च कर लड़की को कनाडा भेजा गया।

    कुछ समय बाद लड़की ने सिकंदर को भी कनाडा बुला लिया, लेकिन जल्द ही झगड़े के बाद उसने तलाक ले लिया और पैसे भी वापस नहीं किए। एएसआइ इकबाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अमृतपाल कौर के खिलाफ 48,12,988 रुपये की ठगी का केस दर्ज किया गया है।