पंजाब: फरीदकोट में स्कूल वैन के ड्राइवर ने किया 11 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म, डर के कारण दो महीने तक चुप रही मासूम
फरीदकोट में एक स्कूल वैन ड्राइवर ने होली के दिन 11 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया। दो महीने बाद लड़की के बीमार पड़ने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद ...और पढ़ें

फरीदकोट में स्कूल वैन के ड्राइवर ने किया 11 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
फरीदकोट में स्कूल वैन ड्राइवर ने किया दुष्कर्म
होली के दिन हुई घटना, दो महीने बाद खुलासा
पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार
जागरण संवाददाता. फरीदकोट। जिले के एक गांव में स्थित सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय लड़की के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर द्वारा ही होली पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसका पता अब लड़की के बीमार होने पर चलने के बाद उसके स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि वह आंगनबाड़ी हेल्पर है और उसका पति मजदूरी करता है। उनकी दो बेटियां हैं। जिनमें एक 11 वर्षीय है जो सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उससे छोटी भी उसकी स्कूल में एलकेजी कक्षा में पढ़ती है। उनकी दोनों बेटियां स्कूल की वैन पर ही स्कूल में आती-जाती हैं। गत 3 मार्च को उसकी बड़ी लड़की की परीक्षा थी।
परीक्षा समाप्त होने के पश्चात स्कूल की वैन का गांव झोटीवाला निवासी ड्राइवर बबलदीप सिंह ने उसकी बेटी सहित सभी बच्चों को लालच दिया कि उसके घर पर होली खेलेंगे। जिसके चलते वह सभी को दूसरे दिन अपने घर होली खेलने के लिए ले गया, उस समय उसके घर में कोई नहीं था।
जहां उसने उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उपरांत जब उसकी बेटी घर आई तो उसने दर्द के बारे में बताया तो उनके द्वारा उसे दवाई दिला दी गई। परंतु उसकी बेटी ने उन्हें कुछ नहीं बताया।
लेकिन अब कुछ दिनों पूर्व उसकी बेटी बीमार हुई तो महिला रोग विशेषज्ञ ने बताया कि उसे इनफेक्शन है। जिसके चलते उसने अपनी बेटी को पूछा तो पहले तो उसने डर के मारे नहीं बताया कि परंतु बाद में सब कुछ बता दिया। इस संबंध में स्थानीय थाना सदर की एसआई ममता रानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर उक्त आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।