Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab: फरीदकोट में शादी से पहले ही भागा दूल्हा, लड़की के स्वजन पहुंचे थाने; फिर शुरू हुआ असली खेल

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 05:30 AM (GMT+05:30)

    Punjab News कस्बा सादिक में शादी से पहले ही दूल्हा भाग गया। लड़की के स्वजनों ने लड़के के परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में उनके खिलाफ कार् ...और पढ़ें

    फरीदकोट में शादी से पहले ही भागा जिसके बाद दूल्हा लड़की के स्वजन पहुंचे थाने (फाइल फोटो)
    फरीदकोट में शादी से पहले ही भागा जिसके बाद दूल्हा लड़की के स्वजन पहुंचे थाने (फाइल फोटो)

    फरीदकोट,जागरण संवाददाता। कस्बा सादिक में शादी से पहले ही दूल्हा भाग गया। लड़की के स्वजनों ने लड़के के परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी। लड़की के स्वजनों ने बताया कि वीरवार को उनकी बेटी की शादी थी। बुधवार को वे शगुन लेकर लड़के के घर गांव डोड में गए थे।

    इस दौरान वे शगुन के तौर पर लड़के को देने के लिए डेढ़ लाख रुपये की बाइक भी अपने साथ लेकर गए थे। वहां उन्हें पता चला कि जिस लड़के को शगुन डालने के लिए वे आए हैं, वह तो घर से फरार हो चुका है। लड़की के स्वजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें पता चला है कि लड़के का पहले से किसी दूसरी लड़की के साथ संबंध था।

    लेकिन परिवार वालों ने कथित तौर पर अपने बेटे की सहमति के बिना उन्हें अंधेरे में रख कर यह शादी तय करके उनकी लड़की की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की उधर, इस मामले को सुलझाने के लिए दोनों गांवों के गण्यमान्य पहुंचे और दोनों परिवारों से बात की। इस संबंध में थाना प्रभारी मुख्तयार सिंह ने बताया कि गण्यमान्यों व पंचायत के सहयोग से दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया है।