Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लखनऊ में कब्जे की कार्रवाई करने गई राजस्व टीम पर हमला, तीन महिला पुलिसकर्मी घायल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 04:23 PM (IST)

    पारा के सरोसा गांव में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पहुंची राजस्व टीम पर महिला ने हमला बोल दिया। टीम के साथ मौजूद महिला सिपाहियों ने आरोपियों को पकड़ने ...और पढ़ें

    लखनऊ में कब्जे की कार्रवाई करने गई राजस्व टीम पर हमला, तीन महिला पुलिसकर्मी घायल
    लखनऊ में कब्जे की कार्रवाई करने गई राजस्व टीम पर हमला, तीन महिला पुलिसकर्मी घायल

    जागरण संवाददाता, लखनऊ : पारा के सरोसा गांव में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पहुंची राजस्व टीम पर महिला ने हमला बोल दिया। टीम के साथ मौजूद महिला सिपाहियों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर आरोपित हमलावर हो गए। जिसमें तीन महिला सिपाही घायल हो गई।

    लेखपाल विजय प्रताप के मुताबिक, चंद्र किरण गुप्ता उर्फ सीमा गुप्ता के पति रविंद्र गुप्ता के दोस्त अरुण ने व्यापार शुरू करने के लिए 35 लाख का लोन लिया था। जिसमें रवींद्र गारंटर थे। समय पर लोन अदायगी नहीं हुई। कई बार नोटिस भेजने के बाद बैंक ने रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की।

    इसे भी पढ़ें: G20 Summit के अतिथियों की टेबल पर सजेंगे मुरादाबाद के प्लेट, मेहमानों को Live Demo देंगे पद्मश्री दिलशाद हुसैन

    कोर्ट ने बैंक को दिया था कब्जा करने का आदेश

    मामला अदालत में पहुंचने पर मकान पर बैंक को कब्जा करने का आदेश मिला। बुधवार को एसीएम-छह मीनाक्षी द्विवेदी के साथ राजस्व टीम, बैंक अधिकारी और अधिवक्ता सरोसा स्थित चंद्र किरण गुप्ता के मकान पर पहुंचे। कब्जे की कार्रवाई शुरू होते ही चंद्र किरण गुप्ता व उसके साथ मौजूद दो महिलाएं कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया।

    महिला सिपाही पूजा बेदी, ललिता और वंदना ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो चंद्र किरण गुप्ता व उनकी साथियों ने हमला बोल दिया।

    इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि लेखपाल विजय प्रताप की तहरीर पर मकान मालिक चंद्र किरण गुप्ता व उसकी दो सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल महिला सिपाहियों का मेडिकल चेकअप कराया गया।

    खबरें और भी