Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    11 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पंजाब में 105 रुपए के पार पहुंचा; लोगों की बढ़ी चिंता

    Updated: Mon, 25 May 2026 12:43 PM (IST)

    पंजाब और चंडीगढ़ में 11 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल के दाम चौथी बार बढ़े हैं। पेट्रोल 105 रुपए और डीजल 95 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है, जिससे ल ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. 11 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम।

    2. पंजाब में पेट्रोल ₹105.44, डीजल ₹95.38 प्रति लीटर।

    3. लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों का बजट बिगड़ा।

    जागरण संवाददाता, फरीदकोट। पंजाब में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 11 दिनों में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल के दाम में करीब 2.60 रुपए प्रति लीटर और डीजल में लगभग 2.70 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई। लगातार बढ़ रहे रेटों ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।

    पंजाब में अब पेट्रोल का औसत रेट 105.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.38 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। मोहाली में पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है, जहां इसकी कीमत 105.99 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। वहीं, लुधियाना में 105.42 रुपए और अमृतसर में 105.06 रुपए तक पेट्रोल के दाम पहुंच गए हैं।

    यह भी पढ़ें- चुनाव प्रचार थमने के बाद भी सक्रिय रहे राजा वड़िंग!, मुक्तसर में गिद्दढ़बाहा के एसडीएम ने भेजा नोटिस

    तकरीबन 7 रुपए बढ़े दाम

    फरीदकोट में पिछले 10 दिनों के दौरान चार बार बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 15 मई से पहले डीजल 88.02 रुपए प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 95.52 रुपए पहुंच गया है। इसी तरह पेट्रोल 98.22 रुपए से बढ़कर 105.40 रुपए प्रति लीटर हो गया है। केवल 11 दिनों में पेट्रोल में 7 रुपए से ज्यादा और डीजल में करीब साढ़े 7 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

    मुक्तसर में भी लगातार बढ़ते दामों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। 14 मई को पेट्रोल 97.72 रुपए और डीजल 87.50 रुपए प्रति लीटर था। अब 25 मई तक पेट्रोल 104.99 रुपए और डीजल 94.93 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। 

    खबरें और भी

    जालंधर में पेट्रोल 104.87 रुपए और डीजल 94.84 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। लुधियाना में पेट्रोल 105.42 रुपए और डीजल 95.34 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं पावर पेट्रोल भी 114.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानिए नए दाम

    जानें कब कब बढ़ा दाम

    पंजाब में मई 2026 के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। 15 मई को पेट्रोल में 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3.11 से 3.14 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 1.02 रुपये और डीजल 1.05 रुपये महंगा हुआ।

    23 मई को फिर पेट्रोल 85 से 87 पैसे और डीजल 90 से 91 पैसे बढ़ा। अब 25 मई को पेट्रोल में 2.60 से 2.61 रुपये और डीजल में 2.70 से 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर असर पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- कुत्तों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, आदेश नहीं बदलेंगे; याचिका की खारिज