पंजाब की सियासत में बड़ी हलचल, स्पीकर संधवां ने की ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से पूरे पंथ के जत्थेदार बनने की अपील
पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज से पूरे पंथ के जत्थेदार की भूमिका निभाने का आग्रह क ...और पढ़ें

ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज पूरे पंथ के जत्थेदार की भूमिका निभाएं: स्पीकर संधवां (फोटो: जागरण)
जागरण संवाददाता, फरीदकोट। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाल कर श्री अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज से विनती की है कि वे श्री अकाल तख्त साहिब के सामने अपने गुनाह कबूल करने वाले लोगों के प्रवक्ता बनने के बजाय पूरे पंथ के जत्थेदार की भूमिका निभाएं।
अपने फेसबुक पेज पर स्पीकर संधवां ने लिखा है कि 'श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का पद बहुत ऊंचा और इज्ज़तदार है। लेकिन एसजीपीसी पर काबिज परिवार द्वारा अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस बड़े पद का इस्तेमाल करने से इसकी मान मर्यादा को बहुत ठेस पहुंची है। आदरणीय गड़गज साहिब से विनती है कि वे श्री अकाल तख्त साहिब के सामने अपने गुनाह कबूल करने वाले लोगों के प्रवक्ता बनने के बजाय पूरे पंथ के जत्थेदार की भूमिका निभाएं।
खासकर साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूपों से जुड़े मामले में, दोषियों के खिलाफ न सिर्फ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, बल्कि पंथिक रीति-रिवाजों के मुताबिक सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए। जत्थेदार साहिब के लिए इस मौके पर जत्थेदार फूला सिंह जी की निडर और न्यायप्रिय भूमिका को याद रखना समय की मांग है।’