विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरीदकोट से अन्य राज्यों में भी की गोवंश की तस्करी और बेचा मांस, पांच के खिलाफ केस दर्ज; एक आरोपी गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Sat, 17 Jun 2023 03:33 PM (IST)

Faridkot Crime News पंजाब के फरीदकोट में गोवंश की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने गोवंश की तस्करी ...और पढ़ें

गोवंश की तस्करी और मांस बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार
गोवंश की तस्करी और मांस बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट में गोवंश की तस्करी का मामला सामने आया है। दरअसल, गऊ रक्षा दल के अध्यक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जैतो पुलिस ने गोवंश की तस्करी करने तथा उनका मांस बेचने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जबकि प, लिस द्वारा कुल पांच आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस गो तस्कर से पुलिस ने 13 गोवंश भी बरामद किए हैं।

गऊ रक्षा सेवा दल के अध्यक्ष ने दर्ज कराई थी शिकायत

उल्लेखनीय है कि रामपुरा फूल निवासी गऊ रक्षा सेवा दल के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने एसएसपी फरीदकोट को शिकायत दर्ज करवाई थी कि जिले के गांव ढैपई निवासी गुरमेल सिंह उर्फ बब्बु पुत्र सुखदेव सिंह व उसके साथी मिल कर यहां से गो तस्करी करते हैं। वे गोवंश को काट कर बाहरी राज्यों में बीफ सप्लाई करते हैं।

संदीप वर्मा ने एसएसपी फरीदकोट को उक्त आरोपितों द्वारा गोवंश को लेकर जाने की सूचना दी गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने थाना सदर कोटकपूरा गुरसेवक सिंह एवं थाना प्रभारी जैतो मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम बना कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित गुरमेल सिंह को 13 गोवंश सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की।

13 गोवंश की बीड़ बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल सभी पांच आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ पंजाब गोवध निषेध अधिनियम 1955 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की विभिन्न धाराओं सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बरामद किए गए 13 गोवंश को बीड़ सिक्खांवाला की गोशाला में सेवा संभाल के लिए भेज दिया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

थाना जैतो के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज उनकी तलाश शुरु कर दी गई है। जबकि गुरमेल सिंह को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा तथा इससे और पूछताछ की जाएगी। तथा गो तस्करी के इस कारोबार की जड़ तक पहुंचा जा सके तथा यदि अन्य लोग भी शामिल हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।

ऐसे करते थे गोवंश की तस्करी

गऊ रक्षा दल के अध्यक्ष संदीप वर्मा के अनुसार गांव ढैपई निवासी गुरमेल सिंह बेसहारा पशुओं को एक जगह पर एकत्रित कर लेता था। उपरांत लवदीप सिंह उर्फ लभ्भी पुत्र चमकौर सिंह व गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा चहल पुत्र गुरजंट सिंह निवासी ढैपई तथा मेघराज उर्फ मघ्घी वासी कोहारवाला मिल कर इन्हें बाहर सप्लाई करते थे। इसके अतिरिक्त यह सभी सुनसान जबह पर गोवंश को काट कर बाहरी राज्यों में बीफ की सप्लाई भी करते थे। इस काम में उक्त चार आरोपितों के साथ उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बुढ्डा खेड़ा निवासी अब्दुला पुत्र मुहम्मद अली भी शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।