Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदकोट में ऑनर किलिंग की आशंका, प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की 20 साल की युवती की हत्या

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 02:27 PM (GMT+05:30)

    फरीदकोट में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों पर 20 वर्षीय युवती महकप्रीत कौर की हत्या का आरोप लगा है, जिसका शव खेतों में मिला। ...और पढ़ें

    प्रेम विवाह से नाराज परिजनों पर 20 वर्षीय युवती महकप्रीत कौर की हत्या (फोटो: जागरण)

    प्रेम विवाह से नाराज परिजनों पर 20 वर्षीय युवती महकप्रीत कौर की हत्या (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. फरीदकोट में प्रेम विवाह के चलते युवती की हत्या।

    2. परिजनों पर ऑनर किलिंग का आरोप, शव खेतों में मिला।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

    जागरण संवाददाता, फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट जिले में कथित ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से नाराज परिजनों पर 20 वर्षीय युवती की हत्या कर उसका शव खेतों में फेंकने का आरोप लगा है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    मृतका की पहचान महकप्रीत कौर निवासी गांव बुर्ज हरिका के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महकप्रीत ने करीब ढाई महीने पहले, 4 मई 2026 को अपने ही गांव के रहने वाले जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों बठिंडा जिले के गांव भगता भाईका में रह रहे थे।

    पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम दोनों मोटरसाइकिल पर कोटकपूरा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे के निकट कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है कि जगदीप सिंह मौके से भाग निकला, जबकि महकप्रीत को पकड़ लिया गया। आरोप है कि उसके परिजनों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे खेतों में फेंक दिया।

    मंगलवार सुबह खेतों में युवती का शव मिलने की सूचना पर थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी संजीव कुमार, डीएसपी (डी) अवतार सिंह राजपाल, एसएचओ सुखविंदर सिंह, सीआईए स्टाफ और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

    खबरें और भी

    डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के परिजन उसके प्रेम विवाह से नाराज थे। इसी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

    पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।