Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहगढ़ साहिब में सावन के पहले सोमवार पर सरहिंद में भक्ति का माहौल, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:52 AM (GMT+05:30)

    सावन के पहले सोमवार पर सरहिंद और आसपास के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ...और पढ़ें

    सावन के पहले सोमवार पर सरहिंद के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब (फोटो: जागरण)

    सावन के पहले सोमवार पर सरहिंद के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. सरहिंद के शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

    2. भक्तों ने विधि-विधान से किया भगवान शिव का जलाभिषेक।

    3. मंदिर समितियों और प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम।

    दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर सरहिंद और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह तड़के से ही शहर के तमाम शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

    'हर-हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। सरहिंद स्थित प्राचीन शिव मंदिर, माता रानी मंदिर परिसर और विभिन्न कॉलोनियों के शिवालयों में तड़के 5 बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।

    श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जल, कच्चे दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरे, भांग और फल-फूलों से अभिषेक किया तथा परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

    भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन समितियों और स्थानीय प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों (पुरुषों एवं महिलाओं के लिए) की व्यवस्था की गई थी ताकि किसी को जलाभिषेक करने में असुविधा न हो।

    सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस पार्टी की तैनाती की गई थी, वहीं मंदिर के स्वयंसेवक व्यवस्था संभालने में लगातार सक्रिय दिखे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार का व्रत रखने और भगवान शिव पर जल अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। दिनभर मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री, बेलपत्र, फूलों और प्रसाद की दुकानों पर भी काफी चहल-पहल रही।

    खबरें और भी