फतेहगढ़ साहिब में ATM में पीछे खड़ा युवक बना शातिर ठग, पलक झपकते कार्ड बदला और खाते से उड़ाए 41 हजार रुपये
बस्सी पठाना में एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे हीरा लाल का कार्ड बदलकर ठगों ने 41,300 रुपये निकाल लिए। पूरी वारदात कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने मामला दर् ...और पढ़ें

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित।
HighLights
एटीएम में कार्ड बदलकर 41,300 रुपये की ठगी।
बस्सी पठाना निवासी हीरा लाल बने ठगी के शिकार।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही जांच।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना में एटीएम के अंदर हुई एक शातिर ठगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यहां एटीएम से नकदी निकालने पहुंचे एक व्यक्ति का कार्ड कुछ ही सेकंड में बदल दिया गया और बाद में उसके बैंक खाते से 41 हजार 300 रुपये निकाल लिए गए। सबसे अहम बात यह है कि पूरी घटना एटीएम केबिन में लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पीड़ित की पहचान बस्सी पठाना निवासी हीरा लाल के रूप में हुई है। वह साउंड सिस्टम का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह दूध विक्रेता का भुगतान करने के लिए एटीएम से नकदी निकालने गए थे। जब वह मशीन से पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे, तभी टोपी पहने एक अज्ञात युवक उनके बिल्कुल पीछे आकर खड़ा हो गया।
यह भी पढ़ें- जालंधर के अंबेडकर चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से साइकिल सवार की मौत; चालक गिरफ्तार
दो शातिरों ने मिलकर रचा खेल
हीरा लाल के अनुसार उन्होंने उस युवक को पीछे हटने के लिए कहा, लेकिन उसने उनकी बात अनसुनी कर दी। इसी दौरान उन्होंने अपना गुप्त पिन नंबर मशीन में दर्ज किया और जैसे ही नकदी बाहर आई, उसी समय दूसरा युवक भी एटीएम केबिन के अंदर पहुंच गया। दोनों ने बेहद चालाकी और तेजी से उनका असली एटीएम कार्ड बदल दिया और उन्हें दूसरा कार्ड थमा दिया। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें उस समय किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।
कुछ समय बाद जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जानकारी ली तो पता चला कि अलग-अलग स्थानों से कुल 41 हजार 300 रुपये की निकासी हो चुकी है। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ बड़ी ठगी हो चुकी है। पीड़ित ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई को अमेरिका ले जाएगी FBI! लपेटे में आ सकते हैं पंजाब पुलिस के फरार इंस्पेक्टर
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की। पुलिस चौकी सिटी बस्सी पठाना के प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम में लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली गई है और फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।