Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहगढ़ साहिब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात पर केस दर्ज; जांच जारी

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 04:40 PM (IST)

    फतेहगढ़ साहिब की जिला अदालत को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमकी मिलने ...और पढ़ें

    फतेहगढ़ साहिब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पर केस दर्ज

    फतेहगढ़ साहिब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पर केस दर्ज

    HighLights

    1. जिला कोर्ट को ईमेल से मिली बम धमकी

    2. अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ

    3. कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली गई

    जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब की जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से धमकी भरा ईमेल भेजने वाले को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

    फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी कुलबीर सिंह ने बताया बीते दिन फतेहगढ़ साहिब के जिला सेशन जज की ईमेल पर अदालत को बम से उड़ने की धमकी मिली थी। धमकी के बाद फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवा कर सील कर दिया था। आम लोगों और कर्मचारियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी।

    कोर्ट में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को बाहर ही रखा गया। किसी भी तरह का खतरा न हो, इसके लिए पुलिस की टीमों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली । कई घंटों तक चली जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

    कुलवीर सिंह डीएसपी का कहना है कि ऐसी धमकियां देकर लोगों में डर फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर पूरी तरह से चौकस है और लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    डीएसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। अगर कही भी कोई संदिग्ध चीज दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी जाए।