शिरोमणि अकाली दल के नेता टोनी जिंदल पर CGST का शिकंजा, घर; फैक्टरी और रिश्तेदारों के ठिकानों पर रेड
मंडी गोबिंदगढ़ में शिरोमणि अकाली दल नेता और फर्नेस एसोसिएशन के प्रधान टोनी जिंदल के घर और फैक्टरी पर सीजीएसटी विभाग ने छापा मारा है। ...और पढ़ें

अकाली नेता व फर्नेस एसोसिएशन प्रधान टोनी जिंदल के प्रतिष्ठानों पर सीजीएसटी का छापा (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
अकाली नेता टोनी जिंदल के प्रतिष्ठानों पर सीजीएसटी विभाग का छापा।
लुधियाना सीजीएसटी टीम ने घर और फैक्टरी में जांच की।
हिस्सेदारों और रिश्तेदारों के प्रतिष्ठानों की भी जांच जारी।
जागरण संवाददाता, मंडी गोबिंदगढ़। शिरोमणि अकाली दल नेता और फर्नेस एसोसिएशन के प्रधान टोनी जिंदल के प्रतिष्ठानों पर सीजीएसटी विभाग ने छापा मारा है। प्रिंसिपल कमिश्नर एंटी-एवेजन सीजीएसटी लुधियाना की टीम ने उनके घर और फैक्टरी में जांच की है।
विभाग उनके हिस्सेदारों और रिश्तेदारों के प्रतिष्ठानों की भी जांच कर रहा है। टोनी जिंदल मंडी गोबिंदगढ़ के प्रमुख उद्योगपति हैं और फर्नेस एसोसिएशन के प्रधान होने के साथ शिअद में सक्रिय हैं। फिलहाल विभाग की ओर से छापे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।