Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डेढ़ साल में गौ तस्करी के चार मामले; सप्लाई चेन तोड़ने में नाकाम पुलिस पर उठ रहे सवाल

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 06:22 PM (IST)

    फतेहगढ़ साहिब में डेढ़ साल में गौ तस्करी के चार बड़े मामले सामने आए हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में हंसला नदी से गौमांस ब ...और पढ़ें

    बीते कुछ सालों में फतेहगढ़ साहिब में गौ मांस तस्करी के चार मामले सामने आ चुके हैं। (फाइल फोटो)

    बीते कुछ सालों में फतेहगढ़ साहिब में गौ मांस तस्करी के चार मामले सामने आ चुके हैं। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. डेढ़ साल में फतेहगढ़ साहिब में चार गौ तस्करी मामले।

    2. पुलिस गौमांस सप्लाई चेन तोड़ने में लगातार नाकाम।

    3. स्थानीय लोग गहन जांच और कार्रवाई की कर रहे मांग।

    नवनीत छिब्बर, फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में पिछले डेढ़ साल के दौरान गाय और गौमांस तस्करी के चार बड़े मामले सामने आ चुके हैं। हर बार पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर प्रेस कांफ्रेंस की, लेकिन इसके बावजूद यह सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    ताजा मामला 16-17 फरवरी की मध्यरात्रि का है, जब हंसला नदी (सरहिंद चो) के शेखुपुरा पुल के नीचे से बड़ी मात्रा में गौमांस और गौवंश के अवशेषों से भरे प्लास्टिक के थैले बरामद हुए। पुलिस ने आननफानन में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आ सका।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के एक स्कूल में खामियां उजागर; शिक्षा मंत्री के निर्देश पर छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

    1 अगस्त को फेंके गए थे गौवंश

    इससे पहले 1 अगस्त 2025 को सरहिंद बस अड्डे के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहनों से गौवंश को फेंके जाने का मामला सामने आया था। कई पशुओं को तेजधार हथियारों से काटा गया था। इस मामले में भी जांच अब तक किसी निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंच सकी।

    27 नवंबर 2024 को सरहिंद-पटियाला मार्ग पर आदमपुर नहर की पटरी पर अवैध गौकशी पकड़ी गई थी। उस समय कुछ गिरफ्तारियां हुईं, लेकिन मामला धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चला गया। वहीं 23 अगस्त 2024 को मंडी गोबिंदगढ़ में गोमांस से भरा एक ट्रक पकड़ा गया था। धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने विरोध में नेशनल हाईवे को दो घंटे से अधिक समय तक जाम रखा था। पुलिस ने कश्मीर निवासी नसीर अहमद वानी और बिलाल अहमद को गिरफ्तार किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 9 नगर निगम, 100 से अधिक नगर परिषदों के चुनाव अटके; हाईकोर्ट ने अधिसूचना पर रोक बढ़ाई, केंद्र के जवाब का इंतजार

     

    पंजाब व कश्मीर के होटलों में होता सप्लाई

    पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया था कि गोमांस पंजाब और कश्मीर के होटलों व ढाबों में सप्लाई किया जाना था। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई थी कि पंजाब में अवैध रूप से कटे पशुओं का मांस दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कश्मीर तक भेजा जाता है। सूत्रों के अनुसार छोटे वाहनों में बोनलेस गोमांस की सप्लाई के भी मामले सामने आए हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी खुलकर इस पर बोलने को तैयार नहीं है।

    लगातार सामने आ रहे मामलों के बावजूद सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ने में पुलिस की नाकामी चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन मांग कर रहे हैं कि इस नेटवर्क का गहराई से पर्दाफाश किया जाए, ताकि जिले में दोबारा ऐसी घटनाएं न हों।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा प्रदर्शन में जा रहे दो किसान हिरासत में लिए; रिहा करने की मांग को लेकर लगाया धरना, दो घंटे बाद हुए रिहा