Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही, साइकिल के बाद बाइक को रौंदा; बुजुर्ग की मौत

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 05:34 PM (GMT+05:30)

    फतेहगढ़ साहिब में गांव मलकोमाजरा के पास तेज रफ्तार कार ने पहले साइकिल सवार और फिर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उ ...और पढ़ें

    एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त कार।

    एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त कार।

    HighLights

    1. तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत।

    2. बुजुर्ग का बेटा और साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल।

    3. कार चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव मलकोमाजरा के नजदीक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान गांव जल्ला निवासी केवल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार केवल सिंह का बेटा प्रदीप सिंह रोजाना सुबह अपने पिता को मोटरसाइकिल पर अजनाली स्थित एक मिल में छोड़ने जाता था।

    बुधवार सुबह भी दोनों घर से मोटरसाइकिल पर निकले थे। उनके पीछे-पीछे केवल सिंह का दूसरा बेटा कुलजीत सिंह भी अपनी मोटरसाइकिल पर चल रहा था।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में महिलाओं को नकद सहायता योजना पर कांग्रेस का हमला, वड़िंग ने मांगे प्रति महिला 54 हजार रुपये बकाया

    file

    मृतक केवल सिंह की फाइल फोटो।

    तेज रफ्तार कार हुई बेकाबू

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वे गांव मलकोमाजरा के नजदीक पहुंचे तो सरहिंद की ओर से तेज गति से आ रही सफेद रंग की कार अचानक बेकाबू हो गई। सबसे पहले कार ने सड़क पर जा रहे साइकिल सवार मुख्तयार सिंह को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कुछ ही क्षणों में सामने चल रही मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे केवल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चला रहे प्रदीप सिंह और साइकिल सवार मुख्तयार सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

    खबरें और भी

    सिविल अस्पताल में करवाया दाखिल

    स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर कर दिया। प्रदीप सिंह को स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान चंडीगढ़ भेजा गया, जबकि मुख्तयार सिंह को सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया।

    हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सरहिंद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- सुखबीर बादल ने 55 विधानसभा हलकों में महिला अकाली दल प्रधान नियुक्त किए, संगठन विस्तार तेज

    मृतक के बेटे के बयानों पर हुई कार्रवाई

    थाना सरहिंद के सहायक उपनिरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे कुलजीत सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

    इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव जल्ला और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत बनाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में 65 लाख परिवारों को बड़ी राहत, CM सेहत योजना में शामिल हुए 17 नए इलाज; अकेले रहने वालों को भी फायदा