विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरहिंद बस स्टैंड के पास खड़ी थी कार, अज्ञात हमलावरों ने चलाईं गोलियां; पुलिस जांच में जुटी

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:17 PM (IST)

सरहिंद बस स्टैंड के पास एक दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। सूचना मिलने ...और पढ़ें

सरहिंद बस स्टैंड के पास खड़ी कार के शीशे पर लगी गोलियां।

सरहिंद बस स्टैंड के पास खड़ी कार के शीशे पर लगी गोलियां।

HighLights

  1. सरहिंद बस स्टैंड के पास कार पर फायरिंग।

  2. अज्ञात हमलावरों ने खड़ी कार को बनाया निशाना।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब के अंतर्गत आते सरहिंद बस स्टैंड के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान के बाहर खड़ी एक कार पर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक तेजवंत सिंह ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि दुकान के बाहर खड़ी उनकी कार पर किसी ने गोलियां चलाई हैं। उनके बेटे मनप्रीत सिंह ने दुकान पर पहुंचकर देखा कि कार के शीशे पर गोलियों के निशान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- अमृतसर के जेडी जिम में फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाई तीन राउंड गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

परिवार की नहीं किसी से दुश्मनी

तेजवंत सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी किसी भी व्यक्ति के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही हलका फतेहगढ़ साहिब के पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा की पत्नी मनदीप कौर नागरा और पूर्व पार्षद गुरप्रीत सिंह लाली अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब के निजी अस्पताल में CBI की छापेमारी, तीन गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी; गेट बंद कर जांच जारी

पुलिस ने जांच की शुरू

मनदीप कौर नागरा ने पंजाब सरकार और फतेहगढ़ साहिब के जिला पुलिस प्रमुख से मांग की कि इस घटना की गहनता से जांच कर आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए। वहीं, दूसरी ओर थाना सरहिंद की पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और कार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- नाबालिगों को लालच देकर बहका रहे विदेश में बैठे तस्कर! चार आरोपी गिरफ्तार, अमृतसर में 16 आधुनिक पिस्टल रिकवर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।