विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहगढ़ साहिब में तड़के मैरिज पैलेस में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह हुआ खाक

Published: Tue, 20 Oct 2026 01:57 PM (IST)

तड़के एक मैरिज पैलेस में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में करोड़ों रुपये का फर्नीचर व अन्य सामान ...और पढ़ें

आग के सामान जलकर हुआ खाक।

आग के सामान जलकर हुआ खाक।

HighLights

  1. गिल पैलेस में तड़के भीषण आग लगी।

  2. करोड़ों का फर्नीचर और सामान जलकर राख।

  3. आगामी शादियों की बुकिंग प्रभावित हुई।

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाणां के मुख्य रोड पर स्थित गिल पैलेस में दशहरा और खुशी के त्योहार के दिन एक भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पैलेस में रखा करोड़ों रुपये का फर्नीचर और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

पैलेस के मालिक अमनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 4 बजे एक राहगीर ने फोन करके सूचना दी कि पैलेस में आग लग गई है। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया गया, जिन्होंने करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें- अमित शाह का पंजाब दौरा LIVE: गुरदासपुर में विक्रमजीत के परिवार से मिले, मानसा में परविंदर झोटा के घर भी जाएंगे

fatehgarh fire accident

घटना की जानकारी देते हुए पैलेस मालिक व करीबी।

सारा सामान जलकर हुआ खाक

उन्होंने बताया कि पैलेस के अंदर इस समय रेनोवेशन (नवीनीकरण) का काम चल रहा था। आग लगने के कारण भारी नुकसान हुआ है, जिसमें सोफे, कुर्सियां, टेबल, मैटिंग, सजावटी फूल और अन्य फर्नीचर जलकर स्वाहा हो गए हैं। आने वाले दिनों में पैलेस में कई शादियों की बुकिंग थीं।

मालिक ने कहा कि प्रभावित परिवारों से बातचीत करके वैकल्पिक प्रबंध किए जाएंगे ताकि किसी भी परिवार का विवाह समारोह प्रभावित न हो। हालांकि, आग लगने के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें- अमित शाह के दौरे से पहले फिरोजपुर बॉर्डर पर BSF का एक्शन, ड्रोन मूवमेंट के बाद 70 करोड़ की हेरोइन जब्त

हादसे की जांच की उठी मांग

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्की राय और अन्य स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंजाब सरकार और हलके के विधायक से मांग की कि इस हादसे की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करवाई जाए और पीड़ित परिवार की हरसंभव आर्थिक मदद की जाए ताकि उन्हें इस बड़े नुकसान से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें- पंजाब के मानसा में खौफनाक वारदात, पुलिसकर्मी ने पत्नी सहित दो बेटों को गोली मारने के बाद खुद को भी किया शूट; 2 की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।