फतेहगढ़ साहिब में माइनॉरिटी कमीशन चेयरमैन की बैठक में 3 घंटे की देरी, पंजाब बंद के कारण लगा जाम
फतेहगढ़ साहिब में पंजाब स्टेट माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन जतिंदर मसीह गौरव की बैठक 'पंजाब बंद' के कारण तीन घंटे देरी से शुरू हुई। इस देरी से आम नागरिको ...और पढ़ें
-1785159278526_m.webp)
माइनॉरिटी कमीशन चेयरमैन की बैठक में 3 घंटे की देरी। फोटो जागरण
HighLights
चेयरमैन जतिंदर मसीह गौरव की बैठक 3 घंटे देरी से शुरू हुई।
देरी का कारण 'पंजाब बंद' और भारी ट्रैफिक जाम था।
बरनाला सफाई कर्मचारियों के अन्याय पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। पंजाब स्टेट माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन जतिंदर मसीह गौरव द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु स्थानीय बचत भवन में विभिन्न प्रशासनिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अति-महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।
हालांकि, प्रशासनिक कुप्रबंधन और देरी के कारण यह बैठक दिन भर चर्चा का केंद्र बनी रही।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह बैठक सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे शुरू होनी थी, परंतु चेयरमैन जतिंदर मसीह गौरव दोपहर लगभग 3:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। चेयरमैन के करीब 3 घंटे देरी से आने के कारण बैठक में भारी विलंब हुआ।
चेयरमैन के समय पर न पहुंचने के कारण स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन और अन्य प्रमुख नागरिक विभागों के उच्च अधिकारी लंबे समय बचत भवन में बैठकर इंतजार करते रहे। अधिकारियों के लंबे समय तक बैठक में व्यस्त रहने और दफ्तरों से गायब रहने के कारण अपने दैनिक प्रशासनिक व अन्य जरूरी कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों में पहुंचे आम नागरिकों को भारी परेशानी, असुविधा और खुआर-ख्वारी का सामना करना पड़ा।
बैठक स्थल पर पहुंचने के बाद जब पत्रकारों ने इस भारी देरी के संबंध में चेयरमैन जतिंदर मसीह गौरव से सवाल पूछा, तो उन्होंने देरी का मुख्य कारण बताते हुए स्थिति स्पष्ट की बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई कथित धक्केशाही, अभद्रता और अन्याय के विरोध में विभिन्न सामाजिक व कर्मचारी संगठनों द्वारा 'पंजाब बंद' का आह्वान किया गया था।
खबरें और भी
इस बंद के कारण मुख्य राजमार्गों पर जगह-जगह भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें बैठक स्थल तक पहुंचने में अत्यधिक समय लग गया।"हम आम जनता के प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
बरनाला में जिन सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है, मैं बहुत जल्द स्वयं वहां का दौरा करूंगा, उनकी समस्याएं सुनूंगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाकर न्याय सुनिश्चित करूंगा।