Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर पंजाब बंद, फतेहगढ़ साहिब में कहीं दुकानें खुलीं तो कहीं बाजार रहे बंद

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 12:26 PM (IST)

    सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के आह्वान पर फतेहगढ़ साहिब जिले में पंजाब बंद का मिलाजुला असर दिखा। ...और पढ़ें

    सरहिंद मंडी में वीरवार को बंद बाजार (फोटो: जागरण)

    सरहिंद मंडी में वीरवार को बंद बाजार (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. फतेहगढ़ साहिब में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से पंजाब बंद का मिलाजुला असर।

    2. सफाई कर्मचारियों ने बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

    3. सरहिंद में बाजार पूरी तरह बंद रहे, अन्य स्थानों पर खुले।

    नवनीत छिब्बर, फतेहगढ़ साहिब। बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारियों की ओर से दिए गए पंजाब बंद का जिला फतेहगढ़ साहिब में मिलाजुला असर देखने को मिला। कहीं बाजार पूरी तरह बंद रहे तो कहीं सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। हालांकि दोपहर तक जिले में कहीं से भी गतिरोध की सूचना नहीं है।

    सरहिंद में सुबह से ही बंद का असर दिखाई दिया। सरहिंद मंडी, हिमायूंपुर और जीटी रोड के बाजार पूरी तरह बंद रहे। दुकानदारों ने स्वेच्छा से शटर गिराए रखे। इसके उलट बस्सी रोड पर मिलाजुला असर रहा, कुछ दुकानें खुलीं तो कुछ बंद रहीं। वहीं फतेहगढ़ साहिब और पुराने सरहिंद शहर में बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और रोजमर्रा की गतिविधियां चलती रहीं।

    दोपहर तक मंडी गोबिंदगढ़ में भी बंद का मिलाजुला असर रहा। मुख्य बाजारों में कुछ दुकानें खुली रहीं, पर कुछ हिस्सों में बंद देखने को मिला। अमलोह और बस्सी पठाना सहित ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही बाजार बंद रहे। लोगों ने बंद को समर्थन दिया।

    सार्वजनिक और निजी यातायात सामान्य रहा। बसों और निजी वाहनों की आवाजाही पर बंद का कोई असर नहीं पड़ा। उधर, फतेहगढ़ साहिब में सफाई कर्मचारियों ने जीटी रोड पर बस स्टैंड के सामने रोष प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने बरनाला घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, पर बाद में सामान्य हो गया।

    खबरें और भी