विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फाजिल्का में अनियंत्रित पिकअप ने कई वाहनों को रौंदा, एक की मौत एक घायल

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:50 AM (IST)

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में एक पिकअप गाड़ी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति ...और पढ़ें

अबोहर में पिकअप ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा।

अबोहर में पिकअप ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा।

HighLights

  1. पिकअप ट्रक ने अबोहर में कई वाहनों को टक्कर मारी

  2. हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

  3. आरोपी ड्राइवर बलकरण सिंह गिरफ्तार, वाहन जब्त किया गया

डिजिटल डेस्क, अबोहर/ फाजिल्का। पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में एक पिकअप गाड़ी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और साथी उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

इस सड़क हादसे को लेकर SHO सुखमंदर सिंह ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पिकअप ट्रक के नीचे फंसी हुई मिली। ड्राइवर की पहचान बलकरण सिंह के रूप में हुई है। उसने एक साइकिल सवार को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि पिकअप ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और उसने सुखचैन सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

(समाचार एजेंसी एएनआई की इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।