अबोहर में स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी; एहतियातन सभी प्राइवेट स्कूल कराए गए बंद
अबोहर के डीएवी और अंजम्शन कॉन्वेंट स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें
-1785308331793_m.webp)
अबोहर के दो प्राइवेट स्कूलों को मिली बम से उडाने की धमकी (फोटो: जागरण)
HighLights
अबोहर के दो निजी स्कूलों को मिली बम की धमकी।
पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान चलाया, कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
एहतियातन सभी निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई।
संवाद सहयोगी, अबोहर। अबोहर में बुधवार को दो प्राइवेट स्कूलों को बंम से उडाने की आई ईमेल से हंडकंप मच गया। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने इस संबंधी पुलिस प्रशासन व सिवल प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।
जैसे ही अभिभावकों को इस संबंधी सूचना मिली तो वह भी बच्चों को स्कूल से लेने के लिए दौड़े। जबकि स्कूली वाहनों से भी बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन भी तुरंत हरकत में आ गया व सर्च टीमों को बुलाया गया व पूरे स्कूलों का कोना कोना खंगाला गया लेकिन इस दौरान किसी तरह की कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली।
यह खबर भी शहर में आग की तरह फैल गई जिसके बाद ऐतिहात के तौर पर सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। डीएसपी हरीश कुमार ने बताया कि यहां के डीएवी स्कूल व अंजम्शन कॉन्वेंट स्कूल समेत तीन चार स्कूलों को सुबह स्कूल खुलने 8 बजे के बाद एक ईमेल मिली जिसमें स्कूलों में बम से उडाने की धमकी दी गई थी, जिसको देखते हुए तुरंत एक्शन लिया गया व स्कूलों को खाली करवा दिया गया व पूरे स्कूल में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन इसमें से किसी तरह की कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि ऐतिहात के तौर पर सभी तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि उन्हें पैनिक होने की जरुरत नहीं है व अफवाहों पर ध्यान न दे। डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल स्मिता शर्मा ने बताया कि सुबह करीब सवा आठ बजे स्कूल की मेलआइडी पर किसी अज्ञात नंबर से मेल आई थी जिसके बाद तुरंत पुलिस व प्रशासन को अवगत करवा दिया जिसके बाद प्रशासन के आदेशों पर स्कूल में छुट्टी कर दी गई।