यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: 12 फीट गहरे बोरवेल में फंसा बच्चा, नहीं पहुंच पा रहा था ऑक्सीजन; ऐसे किया गया रेस्क्यू
Punjab News पंजाब के फाजिल्का में 12 फीट गहरे बोरवेल में बच्चा फंस गया। गहरे बोरवेल में ऑक्सीजन तक भी नहीं पहुंच पा रहा था। 1 घंटे की कड़ी मश्क्क ...और पढ़ें

HighLights
- आसपास के लोगों ने प्रशासन को दी सूचना
- बच्चे को अस्पताल में करवाया गया भर्ती
जागरण संवाददाता, फाजिल्का। शहर की अनाज मंडी में शनिवार दोपहर करीब अढ़ाई बजे एक वर्ष का बच्चा बोरवेल में जा गिरा। वहां ऑक्सीजन तक भी नहीं पहुंच पा रहा था। कड़ी मश्क्कत के साथ बच्चे बाहर निकाला गया।
उक्त बोरवेल के ऊपर एक नलका था, जिसको तो उखाड़ दिया गया, लेकिन बोरवेल बंद नहीं किया गया था। बच्चे के बोरवेल में गिरने के बारे में जैसे ही परिवार व आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने सूचना प्रशासन को दी।
12 फीट गहरे बोरवेल में फंसा था बच्चा
डेढ़ वर्षीय बच्चा करीब एक घंटे तक 12 फीट गहरे बोरवेल में फंसा रहा। उसको क्रेन की मदद से 15 फीट का गड्ढा करके नीचे से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसकी हालत ठीक है।
अनीता रानी ने बताया कि अनाज मंडी में झुग्गी-झोंपड़ी बनाकर कुछ लोग काफी समय से रह रहे हैं। उनमें से ही एक महिला सुनीता रानी का डेढ़ वर्षीय बच्चा शुक्रवार को अनाज मंडी में बच्चों के साथ खेल रहा था।
आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाने का किया प्रयास
इस दौरान बच्चा वहां खुले एक बोरवेल में जा गिरा। अन्य बच्चों ने जब इसके बारे में बताया तो आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चा 12 फीट नीचे गिरा था। बोरवेल का मुंह काफी छोटा होने के कारण मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। इसके बाद एक जेसीबी मंगवाई गई और बोरवेल के साथ एक गड्ढा खोदा गया।
एक घंटे की कड़ी मशक्कत
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों के एक बैच को पहले से ही तैयार रखा गया था, जिन्होंने तुरंत उपचार शुरू किया।
यह भी पढ़ें: Punjab Politics: 'लोगों को झूठे सपने दिखाए और सरकार...', BJP कार्यकारिणी की बैठक में AAP पर बरसे सुनील जाखड़
उधर, सरकारी अस्पताल में पहुंची डिप्टी कमिश्नर डा. सेनू दुग्गल ने कहा कि उक्त बच्चा फिलहाल ठीक है और उसको कुछ देर के लिए अस्पताल में रखा जाएगा, जबकि उक्त बोरवेल को लेकर अधिकारियों को जांच करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

