Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फाजिल्का में CIA की कार्रवाई, 5 अवैध पिस्तौल व छह मैगजीन के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार; लिंक खंगालने में जुटी पुलिस

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 05:12 PM (IST)

    फाजिल्का सीआईए ने अबोहर में दिल्ली निवासी एक युवक को पांच अवैध पिस्तौल और छह मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी पीयूष बरेला के बैकवर्ड और फॉर ...और पढ़ें

    5 अवैध पिस्तौल व छह मैगजीन के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार। फोटो जागरण

    5 अवैध पिस्तौल व छह मैगजीन के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार। फोटो जागरण

    HighLights

    1. सीआईए फाजिल्का ने दिल्ली के युवक को पकड़ा।

    2. पांच अवैध पिस्तौल और छह मैगजीन बरामद कीं।

    3. पुलिस हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

    जागरण टीम, फाजिल्का/अबोहर। फाजिल्का पुलिस द्वारा अपराधियों और अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए फाजिल्का की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

    पुलिस ने दिल्ली निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न विदेशी और देसी ब्रांड की पांच अवैध पिस्तौल तथा छह मैगजीन बरामद की हैं। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    इस संबंधी एसएसपी कार्यालय में आयोजित एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को सीआईए फाजिल्का के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के निर्देशन में एएसआई राधेश्याम अपनी टीम के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे।

    इसी दौरान सूचना मिली कि दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी पियूष बरेला अवैध हथियार लेकर अबोहर की दाना मंडी से अजीत नगर लिंक रोड पर उन्हें बेचने के लिए पहुंचा हुआ है।

    अवैध हथियार बरामदगी के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

    सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी कर आरोपित को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल और छह मैगजीन बरामद हुईं। बरामद हथियारों में एक ग्लॉक 26 जनरेशन-4 (ऑस्ट्रिया) 9×19 सहित पिस्तौल, दो देसी .30 बोर पिस्तौल, एक टोकारेव पिस्तौल तथा एक स्टार .30 बोर पिस्तौल सहित मेगजीन शामिल हैं। आरोपित की पहचान पियूष बरेला (23 वर्षीय) निवासी मंगोलपुरी, पालम कालोनी, दिल्ली के रूप में हुई है।

    उसके खिलाफ थाना सिटी-1 अबोहर में मामला आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित के खिलाफ वर्ष 2024 में भी दिल्ली की स्पेशल सेल में अवैध हथियार बरामदगी के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।

    खबरें और भी

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य फोकस उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक पर है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियारों की सप्लाई किस नेटवर्क के माध्यम से हो रही थी, हथियार कहां से लाए गए और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।