फाजिल्का में अंतिम संस्कार पर गया था परिवार, सूने घर में दिनदहाड़े चोरी; नकदी और गहने लेकर फरार हुए बाइक सवार
फाजिल्का के गांव सुरेशवाला में सूने घर को निशाना बनाकर चोर नकदी और गहने चोरी कर ले गए। परिवार अंतिम संस्कार में गया था। बच्चों ने संदिग्धों को देखा, प ...और पढ़ें

चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।
HighLights
फाजिल्का के सुरेशवाला गांव में दिनदहाड़े चोरी हुई।
परिवार के अंतिम संस्कार में जाने पर चोरों ने वारदात की।
नकदी और सोने के गहने चोरी, लाखों का नुकसान।
संवाद सूत्र, फाजिल्का। फाजिल्का के गांव सुरेशवाला में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के अधिकांश सदस्य गांव के सरपंच की माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार ने बताया कि उनके परिवार के लोग अंतिम संस्कार में गए हुए थे। घर पर उनकी भाभी मौजूद थी, लेकिन वह भी कुछ समय के लिए दूसरे घर चली गई थीं। इसी दौरान घर पर ताला लगा हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गए।
यह भी पढ़ें- पंजाब में बढ़ेगी भीषण गर्मी, कई जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी; अगले पांच दिन हालात और बिगड़ेंगे
बच्चों ने देखे बाइक सवार बदमाश
गली में खेल रहे बच्चों ने बताया कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्हें घर के अंदर जाते हुए देखा गया। बच्चों के अनुसार, दोनों संदिग्धों का हुलिया भी साफ नजर आया, जिससे पुलिस को उनकी पहचान में मदद मिल सकती है।
जब संदीप कुमार को घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से करीब आठ हजार रुपये नकद और सोने के गहने गायब हैं। संदीप के अनुसार, इस चोरी में उनका कुल नुकसान करीब तीन से चार लाख रुपये तक का हुआ है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- एसजीपीसी की हुई बैठक, राजोआना की बेल याचिका और भाखड़ा मुद्दे पर लिया बड़ा फैसला
पुलिस ने की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सदर थाना प्रभारी हरदेव बेदी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस का कहना है कि बच्चों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है और जल्द ही आरोपितों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।